Home
News

Elon Musk की घोषणा, नए X यूजर्स को ट्वीट करने के लिए देनी होगी फीस

Elon Musk और उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने हाल ही में एक बड़े बदलाव का ऐलान किया है। एलोन मस्क का कहना है कि कंपनी नए X यूजर्स से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए एक छोटा सा शुल्क लेने की प्लानिंग कर रही है। मस्क का कहना है कि यह बदलाव बॉट की समस्या को हल करने में मदद कर सकता है।

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर इन बदलावों के बारे में पोस्ट करने वाले एक X अकाउंट को रिप्लाई करते हुए Elon Musk ने जवाब दिया है कि नए अकाउंट्स पर एक छोटा सा शुल्क लेना बॉट्स के अटैक को रोकने के लिए एक मात्र समाधान था।

Elon Musk नए X यूजर्स से लेंगे ट्वीट की फीस

इसी के साथ Musk ने कैप्चा जैसे टूल के बारे में बात करते हुए बताया कि वर्तमान में AI 'क्या आप एक बॉट हैं' को आसानी से पास कर सकते हैं। साथ ही एक अन्य एक्स यूजर को उन्होंने रिप्लाई देते हुए कहा कि नए अकाउंट बनाने के 3 महीने बाद यूजर्स बिना कोई फीस दिए हुए पोस्ट कर सकेंगे।

एलोन मस्क ने कहा कि दुर्भाग्य से नए X यूजर्स को राइटिंग एक्सेस के लिए एक छोटा सा शुल्क बॉट्स के लगातार होने वाले अटैक से रोकने के लिए चुकाना होगा। यह फीस केवल नए यूजर्स को ही देनी होगी और 3 महीने बाद यह यूजर्स फ्री में राइटिंग वर्क कर सकेंगे। चलिए जानते हैं कि X में क्या बड़े बदलाव होने वाले है।

एक्स की पॉलिसी को एक ऑटोमेटिकली अकाउंट द्वारा आइडेंटिफाइ किया गया था, जो कि X की वेबसाइट में परिवर्तनों को ट्रैक करता है। अकाउंट के अनुसार, कंपनी ने फिलीपींस और न्यूजीलैंड में यूजर्स के लिए 1 डॉलर ईयरली सब्सक्रिप्शन फीस लेने की प्लानिंग की है।

नॉट-ए-बॉट नियम और शर्तें पेज को बदलवाों में शामिल किया गया था, जिसके मुताबिक नए अकाउंट्स को अन्य ट्वीट्स को पोस्ट करने, लाइक करने, बुकमार्क करने या जवाब देने से पहले एक छोटा सा वार्षिक शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। इसी के साथ नए अकाउंट अन्य अकाउंट्स का अनुसरण करने और प्लेटफॉर्म को फ्री में ब्राउज करने सक्षम होंगे।

बता दें कि Elon Musk ने जब से एक्स की कमान अपने हाथों में ली है, तब से सोशल मीडिया की जायंट कपनी ने अपना मूल्य कम से कम 71 फीसदी तक कम कर लिया है। फिडेलिटी ने नोट किया कि नवंबर 2023 में कई बड़े विज्ञापनदाताओं ने एक्स से अपना स्पेंडिंग वापस ले लिया था, जिसकी वजह से कंपनी को 2023 में विज्ञापन राजस्व में लगभग 1.5 बिलियन डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Elon Musk announces, new X users will have to pay fees for tweeting
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X