EVM को Elon Musk ने बताया खतरा, AI से हैक होने की संभावना को लेकर की हटाने की मांग
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति कहे जाने वाले Elon Musk ने एक बड़ा बयान दिया है। इस बयान ने सबको हैरानी में डालकर सोचने को मजबूर कर दिया है। X के मालिक Elon Musk ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को हटाने की मांग की है।
इस बयान के बाद पोस्ट पर अलग-अलग प्रतिक्रयाएं देखने को मिल रही है। Musk का कहना है कि EVM को Artificial Intelligence (AI) की मदद से हैक किया जा सकता है। इस बात को मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है।

Elon Musk ने X पर शेयर की पोस्ट
दरअसल, Elon Musk ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दावेदार रॉबर्ट एफ कैनेडी यूनियर की पोस्ट शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमें EVM को खत्म कर देना चाहिए। क्योंकि इसके इंसान और AI की मदद से हैक होने का खतरा है, भले ही यह खतरा कम हो, लेकिन फिर भी ज्यादा है।
EVM में होने वाली गड़बड़ी का कैसे उठा मुद्दा
रॉबर्ट एफ कैनेडी ने अपने पोस्ट के शुरू में प्यूर्टो रिको में चुनावों के दौरान EVM में होने वाली गड़बड़ी के बारे में लिखा था। उन्होंने एक प्रेस का हवाला देते हुए पोस्ट में लिखा, प्यूर्टो रिको के प्राथमिक चुनावों में ईवीएम से जुड़ी वोटिंग में कई खामियां नजर आई है, अच्छा है कि यह एक पेपर ट्रेल था। इसलिए इस समस्या को पकड़ा गया और वोटों की गिनती को सही किया गया।
चुनावों को हैक करने का जोखिम
उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि उन इलाकों में क्या होगा, जहां कोई पेपर ट्रेल नहीं है। अमेरिकी नागरिकों को यह पता होना चाहिए की उनके सभी वोटों की गिनती की गई थी। इसके साथ ही चुनावों को हैक नहीं किया जा सकता है। चुनावों में होने वाली इस तरह की दखलअंदाजी से बचने के लिए हमें बैलेट पेपर की तरफ वापस अपना रुख करने की जरूरत पर ध्यान देना चाहिए।
Elon Musk ने कैनेडी के पोस्ट पर किया रिएक्ट
Elon Musk ने शनिवार यानी 15 जून 2024 को कैनेडी की पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए कहा कि हमें EVM को खत्म कर देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के इंसान और AI की मदद से हैक होने का खतरा है, भले ही यह खतरा कम हो, लेकिन फिर भी ज्यादा है। इसलिए इस पर सोचने की आवश्यकता है।
क्यों बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर
Elon Musk के EVM वाले बयान पर भारत के बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने मस्क की पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि सिक्योर डिजीटल हार्डवेयर सच में बनाया जा सकता है।
राजीव चंद्रशेखर का कहना है कि मस्क का ये बयान बहुत बड़ा सामान्यीकरण स्टेटमेंट है। इसका मतलब यह हुआ है कि कोई भी सिक्योर डिजीटल हार्डवेयर नहीं बना सकता है। उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि मस्क का ये बयान बिल्कुल गलत है।
Elon Musk का नजरिया सिर्फ अमेरिका या फिर अन्य जगह लागू हो सकता है,जहां रेगुलर कंप्यूटर प्लेटफॉर्म से बिल्ट इंटरनेट कनेक्टेड ईवीएम तैयार किए जाते हैं। चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि भारतीय ईवीएम सिक्योर है और यह किसी भी नेटवर्क से दूर रहती है। इनमें कोई कनेक्टिविटी, कोई ब्लूटूथ, वाईफाई और इंटरनेट आदि नहीं होता है।


Click it and Unblock the Notifications








