Elon Musk का दावा - Grok 4, ChatGPT 5 से बेहतर; बोले, Grok 5 होगा बहुत अच्छा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में मुकाबला और भी तेज हो गया है। टेस्ला और X के मालिक एलन मस्क ने OpenAI के नए ChatGPT 5 पर सीधा वार करते हुए दावा किया है कि उनका AI मॉडल Grok 4, ChatGPT 5 से कहीं ज्यादा बेहतर है।
मस्क यहीं नहीं रुके, उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि Grok 5 इसी साल के अंत तक लॉन्च होगा और इसकी क्षमताएं "Crushingly Good" होंगी।

Microsoft पर भी साधा निशाना
हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला ने घोषणा की थी कि GPT 5 अब Copilot, Azure AI Foundry, Microsoft 365 Pilot और GitHub Pilot जैसे कई प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जाएगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने चेतावनी दी कि OpenAI, Microsoft को खा जाएगा।
नडेला ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- लोग 50 साल से कोशिश कर रहे हैं और यही इसकी मजा है। हर दिन कुछ नया सीखते हैं, इनोवेट करते हैं, पार्टनर बनते हैं और कॉम्पीट करते हैं। Azure पर Grok 4 और आगे Grok 5 का इंतजार है।
सोशल मीडिया पर Grok की तारीफ
X पर एक पोस्ट में दावा किया गया कि Grok 4 की सोचने की क्षमता ChatGPT 5 से बेहतर है। मस्क ने इसे रीट्वीट करते हुए कहा कि Grok 5 साल के अंत से पहले आ जाएगा और यह बहुत अच्छा होगा। उन्होंने कई ऐसे पोस्ट भी शेयर किए जिनमें Grok 4 Heavy को दुनिया का सबसे पावरफुल AI मॉडल बताया गया है।
AI वॉर में बढ़ती गर्मी
ChatGPT 5 की लॉन्चिंग के बाद से ही AI इंडस्ट्री में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। टेक एक्सपर्ट मानते हैं कि Grok 4, OpenAI के मॉडल के लिए कड़ी चुनौती बन सकता है। आने वाले महीनों में Google, Meta और अन्य दिग्गज कंपनियां भी अपने एडवांस AI मॉडल पेश करेंगी, जिससे यह मुकाबला और भी तीखा हो जाएगा।
फिलहाल, यूजर खुद Grok 4 और ChatGPT 5 को ट्राई करके देख सकते हैं और तय कर सकते हैं कि किसका जवाब बेहतर है।


Click it and Unblock the Notifications








