एलन मस्क का नया एलान, 20 अप्रैल से हटाए जाएंगे ब्लू टिक

Twitter Blue Tick एलन मस्क के जबसे ट्विटर का मालिकाना हक लिया है वह अपने नए-नए एलान को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हमेशा की तरह आज एक बार फिर उन्होंने ट्विटर ब्लू टिक को लेकर एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने ट्विट करते हुए बताया है कि 20 अप्रैल से लीगेली वेरिफाइड को समेटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
गौरतलब है कि पहले एलन मस्क ने ब्लू टिक वेरिफिकेशन वाले सभी लीगेसी अकाउंट को हटाने की डेडलाइन 1 अप्रैल दी थी । मिली जानकारी के अनुसार तकनीक की कमी के कारण उन्होंने अब ब्लू टिक हटाने की नई तारीख का एलान करते करते हुए 20 अप्रैल नई डेडलाइन दी है। वहीं रिपोर्ट की मानें तो बड़े पैमाने पर ब्लू टिक धारकों की सूची होने के कारण इसे इतनी जल्दी हटाने की तकनीकी चुनौतियां थी। जिसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने नए तारीख का एलान करना ही सही समझा।
एक अप्रैल से ब्लू टिक हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। इसी बीच 12 अप्रैल को एलन मस्क ने ट्विट कर लीगेसी अकाउंट्स से ब्लू टिक हटाने की प्रक्रिया का नया डेट अनाउंस कर दिया। इसके बाद जिन यूजर्स को ब्लू टिक वेरिफिकेशन रखना होगा वे ट्विटर ऐप और वेबसाइट के जरिए मासिक सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। जिसका लिंक ट्विटर वेरिफाइड ने ट्वीट कर दिया है।
इससे पहले भी कंपनी ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी कि,1 अप्रैल से वह अपने लेगेसी वेरिफाइड प्रोग्राम को बंद कर रही है। साथ ही फ्री वेरिफाइड ब्लू टिक भी हटा रही है। ट्विटर पर अपने ब्लू टिक को रखने के लिए यूजर्स Twitter Blue को साइन अप कर सकते हैं। इस ट्वीट के साथ ही कंपनी ने अपने प्रीमियम प्रोग्राम का लिंक भी सब्सक्राइब करने के लिए शेयर किया था।
आपको बता दें इससे पहले ट्विटर वेरिफिकेशन सिर्फ राजनेताओं , कलाकारों, नामचीन हस्तियों, प्रसिद्ध पत्रकारों के लिए ही उपलब्ध था। लेकिन अब इस सब्सक्रिपशन प्रोग्राम के साथ अब कोई भी ट्विटर पर वेरिफिकेशन बैज पा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







