Home
News

Elon Musk को रास नहीं आई Apple और OpenAI की साझेदारी की बात, उठाया ये बड़ा कदम

Apple का सोमवार यानी 10 जून 2024 को वर्ल्ड वाइड कॉन्फ्रेंस 2024 की शुरुआत हुई थी, जिसमें कंपनी ने कई सारे प्रोडक्ट लॉन्च करने के साथ-साथ बड़ी घोषणाएं भी की। कंपनी ने अपने WWDC 2024 इवेंट में iOS 18 सहित कई ऑपरेटिंग सिस्टम से पर्दा उठाया और उनके फीचर्स के बारे में भी बताया।

इस बात की जानकारी सभी को थी कि कंपनी AI फीचर्स को पेश कर सकती है। लेकिन Apple ने ChatGPT के निर्माता OpenAI के साथ साझेदारी का ऐलान भी किया है। इसके बाद दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति को ये बात रास नहीं आई है।

Elon Musk को रास नहीं आई Apple और OpenAI की साझेदारी की बात

अब आप सोच रहे होंगे कि Apple और OpenAI की साझेदारी से किसी को क्या दिक्कत हो सकती है। तो आपको बता दें कि यहां हम बात कर रहे हैं Elon Musk के बारे में, जिन्हें इन दोनों कंपनी की साझेदारी पसंद नहीं आई है। साथ ही Musk ने इसके लिए एक बड़ा कदम उठाने का भी फैसला लिया है।

क्या है Elon Musk का प्लान

Elon Musk ने अपने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए बताया है कि ऑफिस में Apple iPhone और MacBook को बैन कर दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारी ऑफिस में Apple का कोई प्रोडक्ट लेकर नहीं आ सकते हैं।

Elon Musk को रास नहीं आई Apple और OpenAI की साझेदारी की बात

विजिटर्स को भी नहीं होगा अलाउड

इसी के साथ विजिटर्स की भी ऑफिस में पहले चेकिंग की जाएगी और कंफर्म किया जाएगा कि उनके पास Apple iPhone और MacBook ना हो। अब ऐसे में सभी के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर एलोन मस्क ऐसा क्यों कर रहे हैं। तो चलिए यहां हम इस बात से भी पर्दा उठा देते हैं।

Apple और OpenAI की साझेदारी से नाखुश हैं Elon Musk

दरअसल, X के मालिक और टेस्ला के सीईओ Elon Musk ने एक्स पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा है कि Apple और OpenAI की साझेदारी निराशाजनक है। उन्होंने पोस्ट में आगे बताया है कि आईफोन के ओएस के साथ OpenAI आएगा, तो वे अपने ऑफिस में एप्पल के डिवाइस की एंट्री बैन कर देंगे। इस बात को Musk ने एप्पल के सीईओ TimCook के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है।

क्यों है इस साझेदारी से मस्क नाराज

Elon Musk पहले से ही OpenAI पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं कि यह कंपनी डेटा एक्सेस कर सकती है। लेकिन Apple ने इस AI इंटीग्रेशन के साथ कई फीचर्स को पेश करते हुए दावा किया है कि इसमें यूजर्स का डेटा बिल्कुल सेफ रखा जाएगा। अब देखना यह होगा कि इनकी साझेदारी के साथ मस्क वास्तव में अपने ऑफिस में एप्पल के डिवाइस की एंट्री बैन करेंगे या नहीं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Elon Musk did not like the partnership between Apple and OpenAI, took this big step
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X