Home
News

भारतीय X यूजर्स को बड़ा झटका! एलन मस्क ने 35% बढ़ाई प्रीमियम फीस, जानें कितनी हुई कीमत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) का यूज करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने अपने प्रीमियम प्लान्स की कीमत में इजाफा किया है। अब इन प्लान्स के लिए भारत में 35% से अधिक पैसे चुकाने होंगे। ये नई कीमतें 21 दिसबंर 2024 से लागू हो चुकी हैं।

जिन यूजर्स ने पहले से ही प्रीमियम प्लान लिया हुआ है, उन्हें अगले बिल पर नए दामों के हिसाब से कीमत का भुगतान करना होगा। चलिए जानते हैं कि हर महीने आपको इस प्लान के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी।

एलन मस्क ने X पर 35% बढ़ाई प्रीमियम फीस, जानें नई कीमतें

X के प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत

अब एक्स प्रीमियम प्लस यूजर्स को हर महीने 1750 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि पहले इस प्लान के लिए मात्र 1300 रुपये ही देने होते थे। साथ ही, साल भर का प्लान भी 13,600 रुपये से बढ़कर 18,300 रुपये हो गया है।

प्लान की कीमत बढ़ाने का क्या है कारण?

कंपनी के मालिक मस्क ने प्लेटफॉर्म के प्रीमियम प्लान की कीमत बढ़ाने के पीछे 3 बड़े कारण बताएं हैं।

1- अब इस प्लेटफॉर्म पर कोई विज्ञापन नहीं दिखा जाएगा।

2- कंटेंट बनाने वालों को ज्यादा पैसा और सपोर्ट मिलेगा।

3- सबसे महत्वपूर्ण कारण यह है कि प्लेटफॉर्म पर नए-नए फीचर्स जोड़े जाएंगे।

एलन मस्क ने X पर 35% बढ़ाई प्रीमियम फीस, जानें नई कीमतें

Premium+ Subscriber को होंगे कई लाभ

कंपनी का कहना है कि Premium+ Subscriber को इस प्लान से कई फायदे होने वाले हैं। उन्हें इस प्लान का तुरंत लाभ मिलेगा। साथ ही नए फीचर्स जैसे- Radar का यूज करने का मौका मिलेगा और यूजर्स हमारे अच्छे AI मॉडल्स का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। मस्क ने कहा कि रेट बढ़ाने के पीछे का सबसे बड़ा कारण Premium+ को पहले से भी और अधिक बेहतर बनाना है।

उन्होंने आगे कहा कि आप जब सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो उस पैसे से सीधा फायदा हमारे कंटेंट क्रिएटर्स को होता है। ऐसे में हमने पैसो के भुगतान करने का तरीका बदल दिया है। इसकी मदद से आप सिर्फ ये नहीं देखेंगे कि विज्ञापन कितने बारे दिखे हैं, बल्कि ये भी देखेंगे कि लोगों को कंटेंट कितना पसंद आया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Elon Musk has increased the price of his premium plans on X. Now you will have to pay more than 35% for these plans in India. These new prices have come into effect from 21 December 2024.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X