Home
News

Elon Musk Girlfriend: 3 तलाकों बाद अब इस ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस के साथ डेट कर रहे है एलन मस्क

टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन इस बार वजह अलग है क्योंकि इस बार सुर्खियों में आने का कारण अफेयर्स हैं। जी हाँ, डेली मेल (Daily Mail) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार एलोन मस्क अभी एक ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस से डेट कर रहे हैं।

Elon Musk Girlfriend: 3 तलाकों बाद अब इस ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस के साथ डेट कर रहे है एलन मस्क

इस 27 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री से डेट कर रहे हैं एलन मस्क

जी हाँ, स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क 27 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री नताशा बैसेट (Natasha Bassett) को डेट कर रहे हैं। मामले से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि "वे पहले दोस्त थे और ग्रिम्स से अलग होने के बाद ही डेट कर रहे हैं।" वहीं डेली मेल की रिपोर्ट से पता चलता है कि बैसेट एलोन मस्क के स्मार्टनेस पर फिदा हुई है न कि बैंक बैलेंस पर।

एलन मस्क के अफेयर्स की खबरें तब सामने आई जब 27 वर्षीय अभिनेत्री को हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में मस्क के प्राइवेट जेट गल्फस्ट्रीम से निकलते हुए देखा गया था। हालांकि अभी तक न तो एलोन मस्क ने इस बारे में कुछ बताया है और न ही अभिनेत्री ने इस बारे में कुछ कहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि टेस्ला के सीईओ Elon Musk का एक 10 वर्षीय बेटा भी है। मस्क और ग्रिम्स (Grimes) ने पिछले साल सितंबर में अलग होने की घोषणा की थी। हालांकि, बंटवारे के बाद भी सिंगर मस्क के साथ ही रह रहे थे।

सबसे अमीर व्यक्ति हैं एलन मस्क

जिन लोगों को पता नहीं है उसको बता दें कि एलन मस्क (Elon Musk) अभी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है जिनकी कुल सम्पति 233 बिलियन डॉलर है, उनसे पहले सबसे अमीर व्यक्ति अमेजन के मालिक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) थे।

3 शादियां कर चुके हैं पहले और 7 है बच्चे

दुनिया के सबसे अमीर और SpaceX के CEO Elon Musk इससे पहले 3 शादियां कर चुके हैं और उनके 7 बच्चे हैं। सबसे पहले इन्होंने 2000 में जस्टिन विल्सन से की थी और आखिरी शादी 2018 में Grimes से की थी और अब इस ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री के साथ डेट कर रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Elon Musk is dating this 27-year-old Australian Actress Natasha Bassett
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X