Home
News

Elon Musk Twitter Board: ट्विटर में एलन मस्क की 'नो एंट्री', जानें पूरी खबर

एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) के बोर्ड में शामिल नहीं होने का फैसला किया है, कंपनी ने रविवार को कहा, टेस्ला के सीईओ ने खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया कंपनी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं और उन्हें एक सीट की पेशकश की गई थी। लेकिन अब उन्होंने शामिल न होने का निर्णय लिया है।

Elon Musk Twitter Board: ट्विटर में एलन मस्क की 'नो एंट्री', जानें पूरी खबर

ट्विटर बोर्ड जॉइन नहीं करेंगे एलन मस्क

मस्क की नियुक्ति शनिवार को आधिकारिक होने वाली थी, लेकिन उन्होंने ट्विटर से कहा कि वह शामिल नहीं होंगे, इसके बारे में ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल (Twitter CEO Parag Agrawal) ने रविवार देर रात ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी है।

क्या कहा Twitter के सीईओ पराग अग्रवाल ने

हालांकि पराग अग्रवाल ने इस मामले का कोई कारण नहीं बताया है। अग्रवाल ने अपने ट्वीट में कहा, "बोर्ड और मैंने व्‍यक्तिगत रूप से एलन मस्‍क के साथ बोर्ड ज्‍वाइन करने को लेकर चर्चा की है। हम सहयोग को लेकर उत्‍साहित थे और जोखिमों को लेकर स्‍पष्‍ट भी। हमने मंगलवार को घोषणा की थी कि बैकग्राउंड जांच और औपचारिक स्‍वीकृति के बाद मस्‍क की नियुक्ति की जाएगी। एलन मस्‍क की नियुक्ति आधिकारिक रूप से 9 अप्रैल को होनी थी, परंतु उसी सुबह एलन मस्‍क ने बताया कि वो बोर्ड में शामिल नहीं हो पाएंगे। एलन हमारे बड़े शेयरहोल्‍डर हैं और उनकी सलाह का सदैव स्‍वागत होगा।"

वहीं अग्रवाल की घोषणा के तुरंत बाद मस्क (Elon Musk) ने मुंह पर हाथ रखे चेहरे वाला इमोजी ट्वीट किया। उन्होंने टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया है।

टेस्ला और SpaceX के सीईओ एक एक्टिव ट्विटर यूजर हैं, लेकिन हाल के महीनों में प्लेटफॉर्म के एक आलोचक भी बन गए हैं।

Elon Musk Twitter Board: ट्विटर में एलन मस्क की 'नो एंट्री', जानें पूरी खबर

ट्विटर में 9% के शेयर होल्डर है एलन मस्क

गौरतलब हो कि मस्क ने पिछले सोमवार को खुलासा किया था कि उन्होंने ट्विटर में 9.2% हिस्सेदारी ली है और कंपनी ने उन्हें बोर्ड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, उन्होंने और अग्रवाल दोनों ने कहा कि वे कंपनी के भविष्य पर एक साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।

इस प्रकार मस्क के शेयरहोल्डिंग की खबर के बाद पिछले हफ्ते ट्विटर के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। बोर्ड में शामिल होने के अपने समझौते के हिस्से के रूप में, मस्क ने अपनी हिस्सेदारी को 14.9 प्रतिशत से अधिक नहीं बढ़ाने का वादा किया था।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Elon Musk Is Not Joining Twitter Board, Parag Agrawal Confirmed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X