दुनिया के सबसे शक्तिशाली AI पर काम कर रहे हैं Elon Musk, Grok की ट्रेनिंग हुई शुरू
पिछले कुछ सालों में AI ने दुनियाभर के कोने-कोने में अपनी जगह बनाते हुए अपना वर्चस्व कायम किया है। आजकल हमें हर क्षेत्र में AI का इस्तेमाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में लगातार बढ़ रही प्रतिस्पर्धा में कई कंपनियां AI से कदम से कदम मिलाने की दौड़ में शामिल हो रही हैं।
Google, OpenAI और Meta ने अपने AI चैटबॉट के साथ इसकी शुरुआत कर दी है। ऐसे में Elon Musk कैसे पीछे रह सकते हैं। हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले Tesla और X के मालिक Musk ने भी एक घोषणा की है। X के AI स्टार्टअप xAI ने अपने लार्ज लैंग्वेज मॉडल, Grok को ट्रैन्ड करना स्टार्ट कर दिया है।

सबसे शक्तिशाली AI को तैयार कर रहे हैं Elon Musk
बता दें कि Elon Musk सबसे शक्तिशाली AI को तैयार कर रहे हैं। Grok के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली AI ट्रैनिंग क्लस्टर है और ये टेनेसी के मेम्फिस में स्थित है। इसमें कुल मिलाकर 100,000 Nvidia H100 AI चिप्स को शामिल किया गया है। xAI मस्क का नया स्टार्टअप है, जो कि बड़े लेवल पर लगातार काम कर रहा है।
Musk ने X पर शेयर की जानकारी
इस बात की जानकारी मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है। इस पोस्ट में मस्क का कहना है कि xAI, X, Nvidia और अन्य कंपनियों द्वारा किए गए सहयोग की सराहना की है। साथ ही कंपनी के मालिक ने क्लस्टर की बेहतर क्षमताओं पर जोर देते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली AI ट्रैनिंग क्लस्टर है।
मस्क बना रहे खुद का डेटा सेंटर
ये परिवर्तन एक रिपोर्ट आने के लगभग दो हफ्ते बाद हुआ है, जिससे यह पता चला है कि xAI और Oracle ने 10 बिलियन डॉलर सर्वर डील पर बातचीत समाप्त कर दी है। सामने आई रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मस्क अपना खुद का डेटा सेंटर भी बना रहे हैं और इसके लिए AI चिप्स खरीद रहे हैं। इस बात की पुष्टि Musk ने X पर एक पोस्ट के माध्यम से की है।
मस्क ने बताया है कि xAI अगस्त में Grok 2 जारी करेगा और Grok 3 दिसंबर में उपलब्ध होगा। Grok 2 फाइनट्यूनिंग और बग फिक्स से गुजर रहा है और इसके अगले महीने रिलीज होने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications








