Home
News

Elon Musk का नया धमाका! जल्द लॉन्च होगा Grokipedia 1.0, विकिपीडिया को कड़ी टक्कर

टेक जगत में एक और बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं Elon Musk। उन्होंने घोषणा की है कि उनका नया प्लेटफॉर्म Grokipedia 1.0 आने वाले दो हफ्तों में early beta वर्जन के रूप में लॉन्च किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म सीधे तौर पर Wikipedia को चुनौती देगा और दावा किया गया है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे सटीक नॉलेज सोर्स बनेगा- इंसानों और AI दोनों के लिए।

Grokipedia को Musk की कंपनी xAI द्वारा डिजाइन किया जा रहा है, जो पहले से ही उनके AI चैटबॉट Grok AI और अन्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है। यह प्लेटफॉर्म इंटरनेट और अन्य स्रोतों से जानकारी लेकर एक विश्वसनीय और डायनेमिक नॉलेज बेस बनाएगा।

Elon Musk का नया धमाका! जल्द लॉन्च होगा Grokipedia 1.0

Grokipedia 1.0: क्या है यूज?

Musk ने अपने पोस्ट में कहा कि Grokipedia पर किसी भी तरह की यूज लिमिट या प्रतिबंध नहीं होगा। यानी, यूजर्स इसे रिसर्च, कंटेंट या डेवलपमेंट किसी भी काम के लिए उपयोग कर सकेंगे।

पिछले कुछ समय से Elon Musk, Wikipedia की नीतियों और उसकी funding transparency पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि Wikipedia पर leftist विचारधारा का प्रभाव है। अब Grokipedia के जरिए Musk एक ऐसा प्लेटफॉर्म लाना चाहते हैं जो पूरी तरह ओपन, ट्रांसपेरेंट और यूजर-ड्रिवन हो।

लेना होगा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन

शुरुआत में Grokipedia 1.0 को Grok Premium Subscription के तहत लॉन्च किया जा सकता है और बाद में इसे आम जनता के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। जहां आजकल X और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म्स पर Community Notes की सुविधा लोकप्रिय हो रही है, वहीं Musk इससे आगे जाकर एक ऐसा नॉलेज हब बनाना चाहते हैं जो AI और मानव ज्ञान दोनों को जोड़ सके।

Elon Musk की यह कोशिश न सिर्फ Wikipedia को सीधी चुनौती है, बल्कि यह AI और सूचना जगत में एक नई दिशा भी दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X