Elon Musk का धमाकेदार ऑफर, प्रीमियम फायदें के साथ X यूजर्स को फ्री मिलेगा Blue Tick!, जानें कीमत
अगर आप भी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (Twitter) का यूज करते हैं, तो आपके लिए कंपनी के मालिक एलन मस्क ने न्यू ईयर के खास मौके पर एक शानदार ऑफर पेश किया है। जी हां, इस नए ऑफर के तहत आप Blue Tick मार्क पा सकते हैं।
बता दें कि मस्क ने एक्स की कमान अपने हाथों में लेने के बाद से इसमें कई सारे बदलाव किए थे, जिसमें एक बदलाव फ्री ब्लू टिक मार्क बैन पर प्रतिबंध लगाना था। लेकिन इस नए ऑफर के चलते अब आप ये टिक मार्क प्राप्त कर सकते हैं। डिटेल्स जानने के लिए आगे बढ़ें...।

मस्क ने X पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की शुरुआत की
मस्क ने X पर यूजर्स के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की शुरुआत की थी, जिसमें यूजर्स को दो तरह के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान मिलते हैं। इसमें एक प्लान एनुअल है और दूसरा मंथली प्लान है। वहीं, एक्स यूजर्स के पास 3 तरह के सब्सक्रिप्शन प्लान उपलब्ध हैं, जिसमें बेसिक, प्रीमियम और प्रीमियम प्लस प्लान्स शामिल हैं। अब मस्क ने प्लेटफॉर्म पर एक स्पेशल ऑफर पेश किया है, जिसमें कुछ ही यूजर प्रीमियम और प्रीमियम प्लस का लाभ लें सकते हैं।
X Premium Plans की कीमत
एक्स के इस Premium Plan की कीमत 6800 रुपये है। वहीं, इसकी प्रति-महीन कीमत 650 रुपये हैं। अगर आप प्रीमियम प्लस मेंबरशिप लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 18,300 रुपये का भुगतान करना होगा। इस प्लान की प्रति-महीना कीमत 1750 रुपये है। इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें आपको बार-बार आने वाले विज्ञापनों से छुटकारा मिलता है और साथ ही ब्लू टिक मिलने के साथ पैसा कमाने का भी मौका मिलता है।

14 दिनों का फ्री ट्रायल ऑफर
बता दें कि मस्क अपने X यूजर्स को प्रीमियम और प्रीमियम प्लस का 14 दिनों का फ्री ट्रायल दे रहे हैं। जी हां, अगर आप इसका लाभ लेते हैं, तो आपको इस प्लान में फ्री ब्लू टिक मार्क भी मिल सकता है। आप जब चाहे, तब अपने फ्री ट्रायल सब्सक्रिप्शन प्लान को खत्म भी कर सकते हैं।
ध्यान दें, अगर आपने 14 दिनों तक फ्री ट्रायल पूरा किया है, तो आपके अकाउंट से इसके बाद ऑटोमैटिकली पेमेंट कट जाएगा। इसलिए सोच समझकर ट्रायल का इस्तेमाल करें।


Click it and Unblock the Notifications








