Home
News

दिल्‍ली से मुंबई 45 मिनट में पहुंचाएगी "हाइपरलूप" ट्रेन

कितना अच्‍छा हो अगर घंटो की दूरियां मिनटों में पूरी कर लीं जाए। मान लीजिए अभी दिल्‍ली से मुंबई जाने में हमें लगभग 19 घंटे का सफर तय करना पड़ता है लेकिन अगर यही सफर हम 45 मिनट में पूरा कर ले तो, ये कोई हवाई बातें नहीं बल्‍कि टेस्‍ला के सीईओ और स्‍पेस एक्‍स के संस्‍थापक एलन मस्‍क का भावी प्रोजेक्‍ट है जिसे वे जल्‍द हकीकत में बदलने की सोंच रहे हैं।

एलन हाइपर लूप नाम की एक ऐसी ट्रेन बनाने में लगे हैं जो 1287 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ सकेगी। ये एक खास तरह के ट्यूब के अंदर दौड़ेगी। इस ट्यूब में छोटे-छोटे साइज के कैपसूल होंगे जिनमें एक बार में चार व्‍यक्ति सफर कर सकेंगे। हालाकि कैलिफोर्निया हाईस्पीड रेल अथॉरिटी के मुताबिक हाईपर लूप नाम की ट्रैन को बनने में काफी समय लग सकता है हो सकता है ये 2029 तक ये ट्रेन बनकर तैयार हो जाए।

एलन के मुताबिक हाईपर लूप हाईस्‍पीड ट्रेनों के मुकाबले सस्‍ती और ज्‍यादा तेजी से चलने वाली ट्रेन होगी। एलन के मुताबिक इस ट्रेन के अंदर बैठने वाले व्‍यक्ति को ऐसा अहसास होगा जैसे वो किसी सुपरसोनिक विमान में बैठा हो। जब भी ट्रेन हाईस्‍पीड में होगी तो वो एक सिरिंज कर तरह काम करेगी अगर कभी धोखे से ट्रेन ट्यूब की दीवारों के करीब आने लगेगी तो दवाब की वजह से उसकी स्‍पीड कम हो जाएगी जिससे कोई भी अनहोनी होने से पहले ही ट्रेन रुक जाएगी। हाईपरलूप इलेक्‍ट्रौमैगनेटिक फील्‍ड पर दौड़ेगी जिससे ये पटरियों से थोड़ा ऊपर चलेगी।

आईए जानते हैं एलन मस्‍क की हाईपरलूप ट्रेन के बारे में कुछ और तथ्‍य।

Hyperloop high speed train

Hyperloop high speed train

1287 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ सकेगी हाईपरलूप

Hyperloop high speed train

Hyperloop high speed train

एक बार में चार लोग सफर कर पाएंगे इस ट्रेन में

Hyperloop high speed train

Hyperloop high speed train

ट्रेन के एक डब्‍बे की लम्‍बाई 16 फीट होगी

Hyperloop high speed train

Hyperloop high speed train

ट्यूब के अंदर चलेगी हाईपरलूप ट्रेन

Hyperloop high speed train

Hyperloop high speed train

हाईपरलूप को बनाने वाले एलन मस्क अमेरिकी अरबपति और पे पाल के संस्थापक हैं

Hyperloop high speed train

Hyperloop high speed train

अभी चीन के शंघाई में मैग्लेव ट्रेन दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X