Elon Musk की कंपनी अब भारत में देगी Jio और Airtel को टक्कर
हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने की उपाधि हासिल कर चुके Elon Musk अब बहुत ज्यादा अमीर बनने की तैयारी कर रहे हैं। Elon Musk अभी तक ऑटोमोबाइल और स्पेस सेक्टर में तो अभी धाक जमा चुके हैं लेकिन अब वह टेलिकॉम सेक्टर में भी अभी धाक जमाना चाहते हैं।

आपको बता दें कि एलन मस्क की स्पेस कंपनी SpaceX के एक बेहद खास प्रोजेक्ट Starlink को भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में लाने की तैयारी की जा रही है और कहा जा रहा है कि इसके जरिए एलन मस्क अब भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में एक नई क्रांति लाने वाले हैं। एलन मस्क की यह टेलिकॉम कंपनी Starlink भारत में मौजूद जियो और एयरटेल को काफी टक्कर देने वाली है।
TRAI के संपर्क में SpaceX
CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस ख़बर की जानकारी मिली है जिसमें कहा यह जा रहा है कि एलन मस्क कंपनी SpaceX कंपनी का ही एक प्रोजेक्ट Starlink है। जिसे भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने साल 2020 के अगस्त में एक कंसल्टेंट पेपर जारी किया था, जिसमें कहा था कि वो भारत में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को बढ़ाना चाहती है। TRAI के इस कंसल्टेंट का जवाब देते हुए SpaceX Satellite Government Affairs के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा था, कि अगर सरकार अनुमति देगी तो Starlink भारत में एक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को शुरू करना चाहेगा। जिससे भारत में एक हाई स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिीविटी को शुरू करके दूर-दराज के रिमोट एरिया में भी आसानी से इंटरनेट सर्विस को पहुंचाजा जा सकता है।
Elon Musk का साल 2021...
आप आजकल एलन मस्क (Elon Musk) के बारे में बहुत बार सुन रहे होंगे। दरअसल एलन मस्क SpaceX के फाउंडर हैं और Tesla के सीईओ है। उनकी उम्र 49 साल है और वो जनवरी में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं।
साउथ अफ्रीका में जन्म लेने वाले एक इंजीनियर एलन मस्क की संपत्ति में आई बढ़ोतरी की बात करें तो न्यूयॉर्क के समय के मुताबिक गुरूवार सुबह 10:15 मिनट पर एलन की संपत्ति 188.5 अरब डॉलर हो गई। एलन मस्क के पास अब जेफ से 1.5 अरब डॉलर अधिक की संपत्ति है। आपको बता दें कि साल 2017 में अमेज़न के मालिक जेफ बेजॉफ ने दुनिया का सबसे अमीर इंसान बनने का तमगा हासिल किया था और उस वक्त से 2021 जनवरी के शुरुआती कुछ दिनों तक वो इस पद पर काबिज थे लेकिन अब एलन ने उनकी जगह ले ली है। आइए आपको इस वक्त दुनिया के टॉप-10 अमीर लोगों के नाम बताते हैं।


Click it and Unblock the Notifications