Home
News

तहलका मचाने को तैयार Starlink, बस कुछ दिनों का इंतजार; इस देश में लॉन्च हुई सर्विस

लंबे वक्त से Starlink के भारत में लॉन्च किए जाने खबरें आ रही हैं। अभी एलन मस्क की कंपनी को सरकार की तरफ से कुछ मंजूरी मिलना बाकी है। भारत में तो फिलहाल कंपनी की सर्विस लॉन्च होने में कुछ वक्त लग सकता है, लेकिन पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस लॉन्च हो गई है।

इस बात की जानकारी खुद एलन मस्क ने एक्स पोस्ट के जरिये दी है। बांग्लादेश में सर्विस को कितनी मंथली कीमत पर लॉन्च किया गया है और भारत में आने में सर्विस को कितना वक्त लग सकता है। यहां बताने वाले हैं।

तहलका मचाने को तैयार है Starlink

बांग्लादेश में मंथली खर्च कितना?

बांग्लादेश में स्टारलिंक की हाई-स्पीड लो-लेंटसी इंटरनेट सर्विस लाइव है। यूनुस के सहयोगी फैज अहमद तैयब ने बताया कि अब देशभर में उपलब्ध इस सर्विस के लिए मंथली पैकेज 4,200 टका (35 डॉलर) से शुरू होता है, जिसमें सेटअप उपकरण के लिए 47,000 टका का एकमुश्त पेमेंट करना होगा।

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा कि इससे प्रीमियम ग्राहकों के लिए हाई-क्वालिटी और हाई-स्पीड वाली इंटरनेट सर्विस प्राप्त करने का एक स्थायी विकल्प तैयार हो गया है।

भारत में कब तक मिलेगी सर्विस?

7 मई को DoT ने स्टारलिंक के लिए लैटर ऑफ इंटेंट इश्यू किया था, जिसमें अंततः ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (जीएमपीसीएस) लाइसेंस के लिए उसके आवेदन को मंजूरी दे दी गई।

उम्मीद है कि IN-SPACe की मंजूरी बहुत जल्द आने वाले हफ्तों में मिल जाएगी। बता दें, सरकार की तरफ से स्टारलिंक को कई मंजूरियां मिल चुकी हैं, लेकिन अभी कई चीजों पर सरकार जांच कर रही है।

कितना होगा मंथली खर्च

स्टारलिंक का मंथली प्लान कितने रुपये में लॉन्च होगा। इस बारे में कंपनी ने कुछ भी नहीं बताया है। हालांकि, दूसरे मार्केट्स में सर्विस पहले से मौजूद है तो उस आधार कीमतों का अनुमान लगाया जा सकता है। अमेरिका में इसकी कीमत $110 (लगभग 9,000 रुपये) प्रति माह है, और सेटअप के लिए $599 (करीब 50,000 रुपये) खर्च आता है। इस लिहाज से देखा जाए तो भारत इसकी मासिक कीमत 1,500 से 2,500 रुपये के आस-पास रह सकती है। वहीं, सेटअप प्रक्रिया एक-डेढ़ लाख के करीब रह सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X