Home
News

एलन मस्क का दावा, लाइट की स्पीड से डेटा ट्रांसफर करेगा स्टारलिंक नेटवर्क, जानें पूरी खबर

स्टारलिंक नेटवर्क: स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने दावा किया है कि सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवा स्टारलिंक (Starlink) में लाइट जितनी तेज स्पीड से डेटा ट्रांसफर की क्षमता होगी। वर्तमान में, स्टारलिंक नेटवर्क एक डिश, सैटेलाइटों और ग्राउंड स्टेशनों पर निर्भर करता है।

एलन मस्क का दावा, लाइट की स्पीड से डेटा ट्रांसफर करेगा स्टारलिंक नेटवर्क, जानें पूरी खबर

स्टारलिंक (Starlink) में लाइट जितनी तेज स्पीड से डेटा ट्रांसफर की होगी क्षमता

साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लेजर के साथ, ट्रांसमिशन की गति, ऑप्टिकल फाइबर की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत तेज होने की उम्मीद है जैसा कि सीईओ एलन मस्क का दावा है। नतीजतन, हम जमीन को छूने की आवश्यकता के बिना तेज इंटरनेट हस्तांतरण क्षमताओं को देख सकते हैं, यह भी मस्क ने कहा है।

एलन मस्क के बयान पर विचार करते हुए और ऑप्टिकल फाइबर के साथ मौजूदा स्पीड को कैल्कुलेट किया गया जिसमें स्टारलिंक 180,832 मील प्रति सेकंड पर डेटा पैकेट ट्रांसफर करने में सक्षम होगा। साथ ही इससे पता चलता है कि इसकी स्पीड लाइट की स्पीड के करीब 97 प्रतिशत है।

साथ ही एलन मस्क का मानना है कि स्टारलिंक जो जल्दी ही पूरे आर्कटिक से ग्राउंड स्टेशन एलीमेंट को काट देगा और पर्याप्त बैंडविड्थ भी प्रदान करेगा। इसके अलावा मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल का सहारा लेते हुए कहा है कि उनकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) जो जल्द ही भारत में स्टारलिंक (Starlink) को लॉन्च कर सकती है।

Elon Musk ने एक Twitter पोस्ट का जवाब दिया कि अभी उनकी कंपनी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि देश में रेगुलेटरी अप्रूवल प्रोसेस स्टारलिंक के लिए कैसे काम कर सकता है। गौरतलब हो कि Starlink ने हाल ही में कस्टमर्स को 100,000 टर्मिनल भी भेजे हैं। वहीं अगर इस प्रोजेक्ट के उद्देश्य की बात करें, तो सैटेलाइट के समूह के माध्यम से वैश्विक ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करना है।

Starlink के बारे में कुछ अहम जानकारी

स्टारलिंक स्पेसएक्स द्वारा संचालित एक सैटेलाइट इंटरनेट कंस्टोलेसन है जो पृथ्वी के अधिकांश हिस्सों में सैटेलाइट इंटरनेट पेश करता है। इस कंस्टोलेसन में 2021 के मध्य में 1600 से अधिक सैटेलाइट शामिल हैं। स्टारलिंक को साल 2018 में पहली बार लॉंच किया था और इसके सीईओ एलन मस्क है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
SpaceX CEO Elon Musk has claimed that the satellite-based Internet service Starlink will have the ability to transfer data at speeds as fast as light.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X