Home
News

Elon Musk ने Twitter ऑफिस को बनाया Hotel

Elon Musk ने Twitter ऑफिस को बनाया Hotel

Elon Musk जबसे Twitter के मालिक बने है तबसे कंपनी में नए तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस बीच Twitter ऑफिस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें देखा जा सकता है की कैसे एक ऑफिस स्पेस को एक बैडरूम में कन्वर्ट कर दिया गया है।

इस मामले में सैन फ्रांसिस्को के अधिकारीयों का मानना है की ऐसा कर के Elon Musk बिल्डिंग कोड का उल्लंघन कर रहे हैं।

अन्य तस्वीरों में भी दिखा Twitter ऑफिस का हाल

ऐसी कई तसवीरें सामने आई है जिसमें एक ऑफिस रूम में डबल बेड, एक वार्डरॉब और साथ ही स्लिपर्स देखने को मिले हैं। वहीं एक कर्मचारी का कहना है की जबसे Elon Musk ने कंपनी खरीदी है वह उसके HQ में रह रहे हैं। उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों को एक इ-मेल भी भेजा था जिसमें उन्होंने लिखा कि "अब हमें हार्डकोर बनना होगा।" इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सैन फ्रांसिस्को के डिपार्टमेंट ऑफ बिल्डिंग इंस्पेक्शन ने इसे बिल्डिंग कोड का उल्लंघन करना बताया है।

Elon Musk अब ऑफिस में ही रहेंगे

हाल ही में Elon Musk ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था की कंपनी के ठीक से फंक्शन करने तक वह ऑफिस में ही रहेंगे। आपको बता दें की यह ट्वीट अब डिलीट हो चूका है। इन तस्वीरों के सामने आने से Twitter पर Elon Musk को काफी ट्रोल किया गया। वहीं Twitter के एक पुराने कर्मचारी ने भी इसमें ट्वीट किया और लिखा की "यह एक होटल रूम की तरह दिख रहा है।"

Elon Musk ने Twitter टेकओवर के बाद अपने सभी कर्मचारियों को एक ई-मेल भेजा था जिसमें उन्होंने लिखा था कि "कर्मचारियों को अब ऑफिस में ज्यादा समय देना होगा और पूरी लगन के साथ काम करना होगा।"

Twitter ऑफिस को Hotel की तरह इस्तेमाल करने पर California के स्टेट senator Scott Weiner का कहना था कि "यह साफ़ है की Elon Musk को लोगों की परवाह नहीं है।" इस मामले में डिपार्टमेंट ऑफ़ बिल्डिंग इंस्पेक्शन ने कहा कि "हम यह सुनिश्चित करेंगे की बिल्डिंग का इस्तेमाल सहीं ठंग से किया जाए।"

 
Best Mobiles in India

English summary
Elon Musk turns Twitter Office into a Hotel: Ever since Elon Musk became the owner of Twitter, new changes are being seen in the company. Meanwhile, some pictures of the Twitter office have come to the fore, in which it can be seen how an office space has been converted into a bedroom.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X