Home
News

Elon Musk ने क्यों कैंसल की Netflix सब्सक्रिप्शन, दुनिया में इसकी चर्चा?

दुनिया के सबसे चर्चित अरबपति और कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) अक्सर अपनी बेबाक राय को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने Netflix की सब्सक्रिप्शन कैंसल करके चर्चा बटोरी है। मस्क ने खुलकर बताया कि उन्होंने ऐसा विचारधारात्मक मतभेद (ideological differences) के चलते किया है।

मामला तब सामने आया जब मस्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर "Same" लिखकर जवाब दिया। यह पोस्ट अमेरिका के पूर्व वैज्ञानिक मैट वैन स्वोल का था, जिन्होंने कहा था कि उन्होंने Netflix इसलिए छोड़ा क्योंकि कंपनी ने ऐसे डायरेक्टर को काम पर रखा है जिसने एक विवादित टिप्पणी में कंज़र्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या का जश्न मनाने जैसी बात कही थी। यह डायरेक्टर हैं हैमिश स्टील, जिन्होंने 'Dead End: Paranormal Park' नाम की एनिमेटेड सीरीज बनाई है।

Elon Musk से Netflix की हवा खराब कर दी!

विवाद की वजह

Netflix पर मौजूद इस शो में LGBTQ+ कैरेक्टर्स और थीम्स को दिखाया गया है। आलोचकों का आरोप है कि यह बच्चों पर एक खास विचारधारा थोपने की कोशिश करता है। एलन मस्क ने भी इसी को लेकर आपत्ति जताई और सोशल मीडिया पर स्टील को 'groomer' तक कह दिया।

मस्क का विरोध केवल इस शो तक सीमित नहीं है। वह पहले भी जेंडर आइडेंटिटी और ट्रांसजेंडर मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रख चुके हैं। मस्क कई बार कह चुके हैं कि उनकी अपनी बेटी के जेंडर ट्रांजिशन के अनुभव ने उन्हें इन मुद्दों पर अलग नजरिया अपनाने के लिए मजबूर किया है।

दूसरी ओर समर्थन भी

हैमिश स्टील और इस शो के समर्थक कहते हैं कि यह सीरीज LGBTQ+ समुदाय की सकारात्मक छवि पेश करती है और बच्चों को विविधता समझने में मदद करती है। उनका मानना है कि मस्क के बयान केवल क्वियर क्रिएटर्स पर हमले के तौर पर देखे जाने चाहिए।

Netflix का रुख

फिलहाल Netflix ने एलन मस्क की सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने या इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। प्लेटफॉर्म पर 'Dead End: Paranormal Park' अभी भी उपलब्ध है और सामान्य रूप से स्ट्रीम हो रही है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X