Elon Musk ने कहा यूजर्स अब WhatsApp पर न करें भरोसा, ट्विटर जल्द पेश करेगा व्हाट्सएप जैसा फीचर

Elon Musk का कहना है कि एक ट्विटर इंजीनियर द्वारा दावा किए जाने के बाद Whatsapp पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। क्योंकि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप बैकग्राउंड में अपने माइक्रोफोन का यूज कर रहा था, जब वह सो रहा था। ट्विटर कर्मचारी ने अपने दावों के समर्थन में एंड्रॉइड डैशबोर्ड का एक स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है। मस्क ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि इस प्लेटफॉर्म पर भरोसा नहीं किया जा सकता। वहीं दूसरी ओर, ट्विटर बॉस ट्विटर पर वॉयस और वीडियो कॉल के साथ व्हाट्सएप जैसी सुविधाएँ ला रहा है।
ट्विटर इंजीनियर का कहना है कि व्हाट्सएप माइक्रोफोन का यूज कर रहा है। Foad Dabiri नाम के ट्विटर इंजीनियर ने ट्विटर पर Android डैशबोर्ड का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। स्क्रीनशॉट से ऐसा लगता है कि व्हाट्सएप सुबह 4:20 बजे से सुबह 6:53 बजे तक बैकग्राउंड में उनके माइक्रोफोन को एक्सेस कर रहा था। इसके बाद ट्वीट पर एलोन मस्क का भी जवाब आया, जिन्होंने लिखा, 'व्हाट्सएप पर भरोसा नहीं किया जा सकता'।
Whatsapp ने इस मामले में दी सफाई
व्हाट्सएप ने एक ट्वीट में स्थिति को स्पष्ट किया और लिखा कि यह समस्या एंड्रॉइड में एक बग के कारण उत्पन्न हो रही है जो 'उनके गोपनीयता डैशबोर्ड में गलत जानकारी देता है'। यूजर्स के पास जो फोन था वह Google पिक्सेल था और व्हाट्सएप का कहना है कि उन्होंने Google इस मामले की जांच करने के लिए कहा है। एक अन्य ट्वीट में, व्हाट्सएप ने कहा कि उसके यूजर्स के पास उनकी माइक्रोफोन सेटिंग्स पर 'पूरा कंट्रोल ' है और माइक को केवल तभी एक्सेस किया जा सकता है जब कोई यूजर्स कॉल कर रहा हो या वॉयस नोट या वीडियो रिकॉर्ड कर रहा हो।

कंपनी के ट्वीट में कहा गया है कि "पिछले 24 घंटों से हम एक ट्विटर इंजीनियर के संपर्क में हैं, जिसने अपने पिक्सेल फोन और व्हाट्सएप के साथ हो रही दिक्क्त को पोस्ट किया है। हमारा मानना है कि यह एंड्रॉइड पर एक बग है जो उनके गोपनीयता डैशबोर्ड में गलत जानकारी देता है। इसे लेकर Google से जांच के लिए कहा गया है।"
" यूजर्स का अपनी माइक सेटिंग्स पर पूर्ण नियंत्रण होता है एक बार अनुमति मिलने के बाद, व्हाट्सएप माइक को केवल तब एक्सेस करता है जब कोई यूजर्स कॉल कर रहा होता है या वॉयस नोट या वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है, और तब भी, ये संचार एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित होते हैं इसलिए व्हाट्सएप उन्हें सुन नहीं सकते।"
Elon Musk ने क्यों कहा WhatsApp जैसा फीचर जल्द होगा पेश
इस बीच, मस्क ट्विटर पर व्हाट्सएप जैसा फीचर ला रहे हैं और हाल ही में एक ट्वीट में इस बात का खुलासा किया गया है।ट्विटर यूजर्स जल्द ही डीएम के जरिए से ट्विटर थ्रेड्स में किसी भी मैसेज का जवाब देने में सक्षम होंगे और 'किसी भी इमोजी' के साथ भी जवाब दे सकते हैं। इतना ही नहीं, यूजर्स ट्विटर के जरिए से वॉयस कॉल और वीडियो कॉल करने में भी सक्षम होंगे, जैसा कि व्हाट्सएप अनुमति देता है।
मस्क के ट्वीट में लिखा था, "ऐप के लेटेस्ट वर्जन के साथ, आप थ्रेड में किसी भी मैसेज का जवाब दे सकते हैं और किसी भी इमोजी को भेज सकते हैं। एन्क्रिप्टेड DMs V1.0 की रिलीज कल होनी चाहिए। जल्द ही आपके हैंडल से इस प्लेटफॉर्म पर किसी से भी वॉयस और वीडियो चैट होगी, जिससे आप दुनिया में कहीं भी लोगों से बात कर सकते हैं। बस उन्हें अपना फोन नंबर देना।"


Click it and Unblock the Notifications








