Home
News

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट लाने की एलन मस्क की प्लानिंग, बिना SIM के कॉलिंग होगी संभंव

Tesla के CEO Elon Musk अपने काम को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में Musk के भारत दौरे को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि बहुत जल्द Starlink भारत में एंट्री ले सकती है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, Tesla के CEO भारत आने वाले हैं और बहुत जल्द ही भारत सरकार से अपने प्रोजेक्ट्स पर चर्चा कर सकते हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि एलन मस्क का टेस्ला के अलावा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट Starlink Satellite Network ही होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, स्टारलिंक लाइसेंस अभी एडवांस स्टेज में है। साथ ही लगभग 92 करोड़ ब्राॉडबैंड सब्सक्राइबर्स भी Starlink के पास हैं। वर्तमान में टेलीकॉम मार्केट में Vodafone-Idea, Jio और Airtel छाए हुए हैं, लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि Musk बहुत जल्द ही इन सब को टक्कर देने के लिए मार्केट में उतर सकते हैं।

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट लाने की एलन मस्क की प्लानिंग

Satellite Best Spectrum को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही हैं। Elon Musk के अलावा कई कंपनियों की इस पर नजर है। साथ ही SIM Card को लेकर भी बहुत सारी खबरें सामने आ चुकी हैं। Satellite TV से जुड़ी जानकारी से पता चलता है कि इसके लिए आपको SIM Card की आवश्यकता नहीं होगी। इसके पीछे की वजह यह है कि यह सैटेलाइट बेस्ड नेटवर्क पर काम करता है। साथ ही इसकी मदद से आप किसी भी जगह पर खडे होकर, कहीं से भी आसानी से कॉल कर सकते हैं और आपको नेटवर्क से जुड़ी परेशानी का भी सामना भी नहीं करना होगा।

Elon Musk की कंपनी Starlink काफी समय से सैटेलाइट नेटवर्क पर काम कर रही है। अब ऐसे में अगर एलन मस्क भारत आते हैं, तो सभी निगाहें टेस्ला पर तो रहेंगी ही, उसी के साथ सैटेलाइट नेटवर्क पर भी नजर आएंगी। बता दें कि स्टारलिंक अभी अमेरिका में अपनी सर्विस प्रोवाइड कर रही है और जल्द ही इसके भारत में एंट्री लेने की भी संभावना नजर आ रही है। अगर भारत में स्टारलिंक की एंट्री हो जाती है, तो यह अन्य टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकती है। लंबे समय से लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसे लेकर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Elon Musk's planning to bring satellite internet in India, calling without SIM will be possible
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X