Home
News

ये है 5 बेस्‍ट वॉयस कंट्रोल एयर कंडीशनर

By Roith

आज के समय में टेक्नोलॉजी हर क्षेत्र में पहुंच चुकी है। हर घर में स्मार्ट उपकरणों का बोलबाला है। फिर वो स्‍पीकर हो, टीवी या फिर एयर कंडीशनर, जी हां सही सुना अब एयर कंडीशनल भी स्‍मार्ट हो चुके है जिन्‍हें रिमोट के अलावा मोबाइल ऐप और वॉयस कमांड से ऑन-ऑफ करने के अलावा काफी कुछ कर सकते हैं। यह बहुत ही आसानी से प्रयोग किया जाने वाला लेटेस्‍ट फीचर है। आइए जानते हैं कि बाजार में वॉयस कमांड वाले कौन से बेहतरीन एयर कंडीशनर खरीद सकते हैं।

ये है 5 बेस्‍ट वॉयस कंट्रोल एयर कंडीशनर

पैनासोनिक 1 टन 4 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट स्मार्ट एसी

पैनासोनिक एक जाना-माना ब्रांड है और इसका यह मॉडल भी काफी शानदार है। इसमें वॉयस के जरिए कूलिंग को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही यह 4 स्टार रेटेड है जिससे पावर खपत भी कम होगी। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से यह एनर्जी-एफिशिएंट है। इसमें कॉपर कंडेंसर दिया गया है जो लंबे समय तक बेहतर परफॉरमेंस देता है।

कीमत- ₹33,444

ब्लू स्टार वीएनयूएस 5 इन 1 कनवर्टिबल 1.5 टन वॉयस कमांड टेक्नोलॉजी

ब्लू स्टार का यह एसी काफी कम आवाज करता है साथ ही इसमें वॉयस कमांड का फीचर भी दिया गया है। इसमें 5 इन 1 मोड का ऑप्‍शन मिलता है - कूलिंग, हीटिंग, फैन, ड्राई और ऑटो। वॉयस कमांडिंग के साथ यह 3 स्टार रेटेड भी है जिससे बिजली की बचत होगी। इसमें दी गई इन्वर्टर टेक्नोलॉजी की वजह से ये और भी एनर्जी-एफिशिएंट एसी बन जाता है।

कीमत- - ₹37,290

डाइकिन स्मार्ट प्‍लस सीरीज 1 टन 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट स्मार्ट एसी

डाइकिन के इस प्रीमियम मॉडल में वॉयस कंट्रोल का फीचर दिया गया है जिसकी मदद से एसी की कूलिंग वॉयस की मदद से कंट्रोल की जा सकती है इसके अलावा कई दूसरे फीचर भी वॉयस कमांड से ऑन ऑफ किए जा सकते हैं साथ ही यह 5 स्टार रेटेड होने की वजह से बहुत ही एनर्जी-एफिशिएंट है। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के अलावा दूसरे एसी ब्रांड के मुकाबले इसकी बिल्ड क्वालिटी थोड़़ी बेहतर है।

कीमत- ₹42,290

एलजी 5 इन 1 कनवर्टिबल 1.5 टन 5 स्टार डुअल इन्वर्टर स्प्लिट एसी

एलजी के इस मॉडल में कई लेटेस्‍ट टेक्‍नालॉजी दी गईं हैं। डुअल इन्वर्टर कूलिंग के साथ यह 5 स्टार रेटेड भी है। इसके अलावा इसमें वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें 5 इन 1 मोड मिलता है। इसमें एंटी वॉयरस प्रोटेक्‍शन के साथ एचडी फिल्‍टर लगा हुआ है।

कीमत - ₹39,444

पैनासोनिक 7 इन 1 कनवर्टिबल 1 टन 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट स्मार्ट एसी

पैनासोनिक के इस नए मॉडल पर नज़र डालें तो फीचर के मामले में ये बाकी सभी को पीछे छोड़ देता है। इसमें न सिर्फ अमेज़ॅन अलेक्सा बल्कि गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें 7 अलग-अलग मोड दिए गए हैं। 5 स्टार रेटिंग के साथ यह बहुत ही एनर्जी-एफिशिएंट है इसके लिए इसमे इन्वर्टर टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

कीमत - ₹47,990

वॉयस कमांड वाले ये एयर कंडीशनर न सिर्फ यूज करने में आसान हैं बल्कि साधारण ऐसी के मुकाबले बिजली भी कम खर्च करता है। बजट के हिसाब से इनमें से कोई भी एक मॉडल आप खरीद सकते हैं। एक बात का ध्‍यान रखें एसी लेने से पहले एनर्जी स्टार रेटिंग और ब्रांड पर ज़रूर ध्यान देना चाहिए।

 
Best Mobiles in India

English summary
Discover the best voice-commanded ACs tailored for modern lifestyles. From top brands like Panasonic, Blue Star, Daikin, and LG, explore energy-efficient, inverter models with Alexa and Google Assistant integration, offering unparalleled convenience and cost savings.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X