आपके स्मार्टफोन में Emergency SOS है मौजूद, पावर बटन ऑन होते ही मिलेगी मदद

Smartphones बहुत कुछ कर सकते हैं और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं मोबाइल तकनीक तेजी से बढ़ रही है। आपके Android Smartphone में एक ऐसी स्पेशलिटी है जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे, वह है इमरजेंसी एसओएस फीचर (Emergency SOS feature)। यह कुछ नया नहीं है, बल्कि यह लंबे समय से फोन पर उपलब्ध है लेकिन बहुत से लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं या इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। हम आपको बताएगें।
Emergency SOS ऐसे समय में एक Life-saving हो सकता है जब आप कुछ भी सोचने लायक नहीं होते हैं उस स्थिति में आपको इसकी जरुरत होती है। अपने एंड्रॉइड फोन के पावर बटन को 5 बार दबाने से एसओएस फीचर (SOS feature) चालू हो जाएगा और आपके स्थानीय इमरजेंसी (local emergency) नंबर से संपर्क करेगा। एरिया के आधार पर यह 112, 911 या 999 हो सकता है।
भारत में, Emergency Number 112 है। जब आप आपातकालीन एसओएस (Emergency SOS) सुविधा को ट्रिगर करेंगे तो आपका डिवाइस उस नंबर पर कॉल करेगा। हालांकि, एक Personal Emergency Number रखने का एक तरीका है जिसे आप जानते हैं।
Personal Emergency कांटेक्ट नंबर होना बहुत अच्छा है क्योंकि यह आपके कांटेक्ट को इनफॉर्म करता है और उन्हें जल्दी से काम करने की परमिशन भी देता है। हम आपको बताएगें कि आप कैसे आसानी से इमरजेंसी एसओएस सुविधा सेट कर सकते हैं और अपने एंड्रॉइड फोन पर एक आपातकालीन (Emergency) संपर्क जोड़ सकते हैं।
नीचे दिए गए सिचुएशन Pixel और stock Android phones के लिए हैं, लेकिन अधिकांश एंड्रॉइड फोन में एक समान सेटअप होता है।

Emergency SOS चालू करें और emergency contacts से कैसे जोड़ें
1 - अपने एंड्रॉइड फोन पर सेटिंग्स खोलें और सेफ्टी एंड इमरजेंसी पर टैप करें।
2 - इमरजेंसी एसओएस पर टैप करें।
3 - अब इमरजेंसी एसओएस पर टॉगल करें।
4 - यह सभी फोन के लिए अलग है। यह ऑप्शन पिक्सेल और स्टॉक एंड्रॉइड फोन में होंगे। यदि आपको ये ऑप्शन नहीं मिलते हैं, तो फैसिलिटी खोजने के लिए बस सर्च ऑप्शन में 'SOS' या 'इमरजेंसी' खोजें।
5 - एक बार ऐसा करने के बाद, सिक्योरिटी और इमरजेंसी पेज पर वापस जाएं और इमरजेंसी संपर्कों पर टैप करें।
6 - एड कॉन्टेक्ट पर टैप करें और उस इमरजेंसी नंबर को सेलेक्ट करें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं।
7 - आपके द्वारा यूज किए जा रहे डिवाइस के आधार पर प्रोसेस आपके लिए थोड़ी अलग हो सकती है। लेकिन यह ज्यादातर Android डिवाइस के लिए समान है। एक बार जब आप सभी स्टेप्स का पालन करते हैं, तो इमरजेंसी एसओएस सुविधा सक्रिय हो जाएगी और पूरी तरह से सेट हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








