सिंगल चार्ज में 100km चलने वाली ENGWE X26 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
ENGWE Electric Bicycle X26 को Indiegogo क्राउडफंडिंग कैम्पेन के तहत लॉन्च किया है. यह ऑल टेर्रेन बाइक है, यानि कि इसे हर तरह के एरिया और परिस्थितियों में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है. इस इलेक्ट्रिक बाइक में 50km/h की टॉप स्पीड दी गई है और 100km रेंज दी गई है. कंपनी का कहना है कि यह मार्केट में सबसे लम्बी रेंज देने वाली ई-बाइक है. वैसे तो Market में कई तरह के Electric Bicycle उपल्बध हैं. Electric Bicycle कंपनियां तेजी से बना रही है. Global warming को देखते हुए इस पर काम किया जा रहा है ताकि हवा साफ हो सके.

ENGWE X26 price
ENGWE X26 की रिटेल कीमत लगभग 2 लाख 15 हजार रुपये है. लेकिन Indiegogo कैम्पेन में शपथ लेने के बाद इसे लगभग 1 लाख 27 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके लिए डिलीवरी अक्टूबर 2022 में शुरू हो जाएंगीं.
ENGWE X26 design, features
ENGWE X26 एक ऑल टेर्रेन बाइक है जिसका वजन केवल 41 किलोग्राम है. यह फोल्डेबल डिजाइन के साथ आती है और इसे आसानी से फोल्ड किया जा सकता है. इलेक्ट्रिक बाइक में 1,373Wh की डुअल बैटरी लगी हैं. इन्हें स्वैप भी किया जा सकता है.
X26 में 1000W की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है. इस इलेक्ट्रिक बाइक में 50km/h की टॉप स्पीड दी गई है जिसमें तीन स्पीड ऑप्शन दिए गए हैं नॉर्मल, एसिस्ट और स्पोर्ट.
Triple Shock Suspension System
ENGWE X26 में ट्रिपल शॉक सस्पेंशन सिस्टम है. टायर काफी मोटे होने के चलते यह एक कम्फर्टेबल राइड देती है. बाइक में फुल कलर एलसीडी स्क्रीन भी लगाई गई है जिससे कि राइडर को परफॉर्मेंस की जानकारी भी साथ-साथ मिलती रहती है. इसमें 12W की हेड लाइट और ब्रेक लाइट भी दी गई है.
Delivery in Europe and America
कंपनी का कहना है कि बाइक का प्रोडक्शन जारी है और इसके लिए डिलीवरी अक्टूबर 2022 में शुरू हो जाएंगीं. Indiegogo कैम्पेन 14 अगस्त तक चलने वाला है. कैम्पेन के तहत ई-बाइक पर कई तरह के डिस्काउंट मिल रहे हैं. फिलहाल बाइक को यूरोप और अमेरिका में खरीदा जा सकता है. भारत में अभी इसका शेल नहीं शुरु हुआ है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications