टाटा स्काई पर अब फ्री में देखें 80 चैनल्स..!
डीटीएच ऑपरेटर टाटा स्काई ने सभी यूज़र्स के लिए 80 चैनल्स फ्री कर दिए हैं। जी हां..! टाटा स्काई ने इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि Everywhere TV के जरिए सभी सब्सक्राइबर्स एप में पूरे 80 चैनल्स फ्री में देख सकते हैं।

टाटा स्काई ने Everywhere TV साल 2013 में शुरू किया था। जिसके लिए यूजर को 60 रुपए प्रति माह का भुगतान करना होता था। लेकिन अब iOS, एंड्रायड, मैक व विंडोज पीसी डिवाइस पर एप के लिए फ्री में उपलब्ध होगा। फिलहाल यह विंडोज फोन पर उपलब्ध नहीं है।

टाटा स्काई के Everywhere TV फीचर के लिए रजिस्ट्रेशन फ्री है। बता दें कि Everywhere TV का प्रयोग प्रति सब्सक्राइबर अधिकतम दो डिवाइसेज पर किया जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications







