8 इंच डिस्प्ले के साथ एंट्री लेवल LG G Pad F2 8.0 टैबलेट लॉन्च
एलजी ने मार्केट में नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है, यह एक एंट्री लेवल टैबलेट है. इस टैब का नाम LG G Pad F2 8.0 रखा गया है, कंपनी ने इस डिवाइस को फिलहाल यूएस मार्केट में पेश किया है. इस टैब को Sprint पर $149.99 यानी कि करीब 9,700 रुपए में खरीदा जा सकता है.
टैब के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो LG G Pad F2 8.0 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक MT6750 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 1.5GHz पर क्लॉक है. इस टैब में 2जीबी की रैम है और यह 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. इस डिवाइस में कंपनी ने 8 इंच की WXGA डिस्प्ले दी गई जो की 1280*800 पिक्सल है रेजोल्यूशन के साथ आता है.

LG का यह लेटेस्ट टैब एंड्रायड 7.1.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.
LG टैबलेट 5 मेगापिक्सल के रियर फेसिंग कैमरा के साथ आता है. इस टैबलेट में सेल्फी कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का दिया गया है. फोन की बैटरी 3000 mah की है. यह टैबलेट एक 4400mAh की एक्सटेंडेड बैटरी के साथ आएगा, हालांकि यह ऑप्शनल होगा. जिसके बाद इसकी कुल बैटरी 7400mAh की होगी.
स्टाइलिश लुक्स के साथ ही यह फोन 4जी LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.2 जैसे कनेक्टिविटी आप्शन के साथ आता है. इसमें 13 भाषाओँ का सपोर्ट दया गया है. इस टैबलेट के स्पेक्स आदि को ध्यान में रखें तो कहा जा रहा है की शायद कंपनी इसे कहीं और लॉन्च न करे.
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications