वोडाफोन सौदे में कर रिफंड की मांग कर सकती है एस्सार

एस्सार संभवत आयकर विभाग से वोडाफोन सौदे में 88.3 करोड़ डालर का कर रिफंड मांग सकती है। उसकी मारीशस इकाई द्वारा वोडाफोन एस्सार में अपनी 22 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री के एवज में इसे विदहोल्डिंग कर के रूप में काटा गया था।
कल ही वोडाफोन को 11,000 करोड़ रुपये की कर मांग में उच्चतम न्यायालय से राहत मिली है। एस्सार आयकर विभाग से 88.3 करोड़ डालर का कर रिफंड मांगने की योजना बना रही है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी वोडाफोन मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश का अध्ययन कर रही है और जल्द ही वह रिफंड की दिशा में कार्रवाई शुरू कर सकती है।
सूत्रों ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि यह मसला कुछ माह में सुलझ जाएगा। पिछले साल एस्सार कम्युनिकेशंस मारीशस की पूर्ण सहायक इकाइयों एस्सार कम्युनिकेशंस लि. और एस्सार कॉम लि. ने वोडाफोन एस्सार में 22 प्रतिशत हिस्सेदारी वोडाफोन समूह को 3.32 अरब डालर में बेचने के लिए करार किया था।
इसके तहत 88.3 करोड़ डालर का विदहोल्डिंग कर काटा गया था। वोडाफोन ने इस कर की कटौती कर इसे भारतीय आयकर विभाग को दिया था। इस बारे में संपर्क किए जाने पर एस्सार के प्रवक्ता ने टिप्पणी से इनकार किया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले साल मारीशस में हुए करार के तहत वोडाफोन ने 88 करोड़ डालर के विदहोल्डिंग कर की कटौती के बाद 3.32 अरब डालर का शुद्ध भुगतान किया था।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications