Home
News

केवल जियो यूज़र्स ही नहीं बल्कि दूसरों को भी मिल रहे हैं ये 5 फायदे!

रिलायंस जियो के आने से केवल जियो यूज़र्स ही नहीं बल्कि अन्य टेलिकॉम यूज़र्स को भी कई फायदे हुए हैं। जानिए कौन से हैं ये 5 जबरदस्त फायदे।

By Agrahi

रिलायंस जियो, टेलिकॉम का सबसे नया नाम जिसने पिछले कुछ समय से भारतीय टेलिकॉम के बड़े से बड़े नामों को भी हिला कर रख दिया है। चाहे एयरटेल हो या आईडिया या वोडाफोन हर टेलिकॉम कंपनी अब अपने प्लान बदलने पर मजबूर है। सभी को डर और वो डर है रिलायंस जियो।

जियो 4जी सिम के साथ मिल रहे वेलकम ऑफर की बात करें, जियो की 4जी स्पीड की या फिर जियो के बेहद सस्ते टैरिफ प्लान की। सभी कुछ काफी शानदार है। हाँ जियो यूज़र्स को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, जैसे अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग का इशू या कभी जियो से जियो कॉलिंग इशू। हालाँकि आप इस पूरे साल जियो के 4जी इंटरनेट का जमकर फायदा उठा सकते हैं।

जियो यूज़र्स ही नहीं जियो के आने से अन्य यूज़र्स भी काफी खुश हैं। अरे अब बैठे बैठे यदि कोई महंगी चीज सस्ते में मिल जाए तो ख़ुशी होगी ही, और मुफ्त में मिल जाए तो की कहने। यही हाल कुछ अन्य टेलिकॉम यूज़र्स का है।

आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे उन जियो समेत अन्य टेलिकॉम यूज़र्स को हुए उन 5 फायदों की जो रिलायंस जियो के मार्केट में आने के बाद सभी को हुए हैं।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

एयरटेल को हुए ये फायदे

एयरटेल को हुए ये फायदे

बात चाहे अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की हो या फ्री डाटा प्लान की। एयरटेल ने जियो आने के बाद सभी टैरिफ प्लान में कमी की है। यह प्लान न केवल सस्ते हैं बल्कि बेहद फायदेमंद भी। साथ ही आपको बता दें कि एयरटेल ने कई फ्री 4जी और 3जी डाटा ऑफर भी अपने यूज़र्स के लिए पेश किए हैं, हालाँकि उनकी कुछ शर्तें भी हैं।

नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

बीएसएनएल बीबी249 प्लान और भी..

बीएसएनएल बीबी249 प्लान और भी..

जियो की छेड़ी हुई इस डाटा वॉर/टैरिफ वॉर में एयरटेल के साथ ही बीएसएनएल भी काफी सतर्क नज़र आया है। बीएसएनएल ने कई ऐसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर किए हैं जो बेहद कमाल हैं। इनमें सबसे शानदार है बीएसएनएल का बीबी249 प्लान। यह प्लान खास नए यूज़र्स के लिए है। इसका फायदा यूज़र्स को 6 महीने तक मिलता है।

वोडाफोन यूज़र्स की भी धूम

वोडाफोन यूज़र्स की भी धूम

वोडाफोन ने भी अपने यूज़र्स को लुभाने के लिए कई सस्ते प्लान पेश किए हैं। जिसमें एक प्लान था 10जीबी फ्री 4जी डाटा ऑफर। इस ऑफर में यूज़र्स को 1जीबी 4जी डाटा की कीमत में 10जीबी डाटा मिलता है। इसमें ऑफर में मिल रहे अतिरिक्त 9 जीबी 4जी डाटा इंटरनेट के लिए यूज़र्स को कुछ शुल्क नहीं देना है। इसके अलावा वोडाफोन ने कई अन्य प्लान की कीमतें भी घटाई हैं।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

आईडिया के धमाकेदार ऑफर्स

आईडिया के धमाकेदार ऑफर्स

आईडिया भी अपने यूज़र्स को लुभाने में पीछे नहीं है। वोडाफोन की देखा देखी आईडिया ने भी 10जीबी डाटा ऑफर का प्लान पेश किया। साथ ही आईडिया ने अपने यूज़र्स के लिए 3जी से 4जी में अपग्रेड होने पर भी कई आकर्षक ऑफर दीए हैं।

जियो यूज़र्स की बल्ले बल्ले

जियो यूज़र्स की बल्ले बल्ले

भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में तूफ़ान मचाने वाले रिलायंस जियो के यूज़र्स के लिए भी ऑफर्स कम नहीं है। सबसे मजेदार है वेलकम ऑफर। हो सकता है कई यूज़र्स को यह 4जी सिम मिलने में दिक्कतें हो रही हों लेकिन एक बार सिम हाथ में आ जाए तो शायद ही इंटरनेट से आपके उँगलियाँ कहीं और चलें। जियो की स्पीड है ही इतनी शानदार।

नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Even if you are not a jio user you can enjoy cheap tariff plans. 5 benefits jio and other users have got after jio came in. Read more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X