शुरू हो रही है फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल, लैपटॉप कैमरा पर 80% तक डिस्काउंट
पॉपुलर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट अपने कस्टमर्स के लिए सेल और ऑफर्स पेश करती रहती है। एक बार फिर फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल ला रहा है। ये सेल 13 मई से शुरू होगी और 16 मई तक चलेगी। चार दिनों तक चलने वाली फ्लिपकार्ट की इस सेल में कस्टमर्स को इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर 80 परसेंट तक डिस्काउंट मिलेगा।
कंपनी ने बताया कि इस सेल को कस्टमर्स को किफायती दामों में प्रॉडक्ट उपलब्ध कराने के लिए पेश किया है। आइए जानते हैं कस्टमर्स के लिए क्या खास होगा इस सेल में।

कंपनी के मुताबिक, इस सेल में कस्टमर्स के पास सुविधाजनक भुगतान के विकल्प होंगे। ग्राहक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान के अलावा बजाज फिनजर्व लिमिटेड और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर नो कॉस्ट ऑन ईएमआई और डेबिट कार्ड से भुगतान पर अभी खरीदने पर बाद में पेमेंट करने जैसे ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा फ्लिपकार्ट सेल में यूजर्स को बायबैक गारंटी भी मिलेगी।
फ्लिपकार्ट ने इस सेल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस सेल में मुख्य रूप में मोबाइल फोन और होम अपलाइंसेज की प्रॉडक्ट होंगे। कंपनी ने कहा कि इस सेल में लैपटॉप, कैमरा, पावर बैंक, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर 80 परसेंट तक डिस्काउंट मिलेगा। वहीं टीवी और होम अपलाइंसेज पर 70 परसेंट तक डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा टीवी के कुछ खास मॉडल की फ्लैश सेल भी पेश की जाएगी।
इसके अलावा कंपनी इस सेल में गेम्स कॉर्नर भी लॉन्च करने जा रही है, जिसमें ग्राहकों को लैपटॉप, मोबाइल और कई अन्य प्रॉडक्ट को जीतने का मौका मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को 100 परसेंट कैशबैक मिलेगा और टॉप रेट प्रॉडक्ट को सिर्फ 1 रुपए में खऱीदा जा सकेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट की इस सेल में 20 लाख से ज्यादा स्टायलिश क्लोदिंग, फुटवियर, एक्सेसरीज और अन्य फैशन प्रॉडक्ट पर 50 से 80 परसेंट तक डिस्काउंट मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








