ऐसा घर जिसे स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं
जरा सोंचिए अगर घर आने से पहले ही आप अपने स्मार्टफोन से घर की लाइट ऑन कर लें, बाथरूम में गीजर अपने आप ऑन हो जाए। किचन एप्लाइंसेस स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकें। ये कोई सपना नहीं बल्कि एडवांस तकनीक है जो किसी भी घर को स्मार्टघर बनाती है।
पढ़ें: एपल अक्टूबर में लांच कर सकता है पहली वियरेबल डिवाइस
हालाकि ऐसे घर बनाने के लिए आपके पास पैसे भी काफी होने चाहिए। आज हम आपको लंदन का एक ऐसा ही घर दिखाने जा रहे हैं जिसे स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकता है। लंदन के फलहैम हरलिंघम पार्क में बना ये घर 9,559 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें ऐशोआराम की सभी चीजें दी गईं हैं। जैसे स्वीमिंग पूल, मास्टर बेडरूम जिसमें चारों ओंर से खुली हवा और रोशनी आती है। आईए नजर डालते हैं लंदन के इस स्मार्टहोम पर,
1
9,559 एकड़ में फैले इस घर को स्मार्टफोन और टैबलेट से कंट्रोल कर सकते हैं।
2
ये घर पार्क में तीन घरों में से एक हैं।
3
घर के अंदर महंगी टाइल्स और सीढि़यां लगी हुईं हैं।
4
रिस्पेश्न में घर को सर्दियों में गर्म रखने के लिए चिमनी लगी हुई है जिसे स्मार्टफोन की मदद से जलाया जा सकता है।
5
घर में बने स्लीक किचन में वाइन कूलर से लेकर रेफिजरेटर को स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकता है।
6
घर में सभी कमरे काफी बडे है साथ कमरों के बाहर भी काफी जगह दी गई है।
7
घर के मास्टर बेडरूम से पार्क का पूरा नजारा देखा जा सकता है।
8
घर में मास्टर बाथरूम है जिसमें एक बड़ा फ्लैटस्क्रीन टीवी भी लगा हुआ है।
9
घर के सबसे ऊपर बार रूप बना हुआ है जिसका तापमान स्मार्टफोन की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं।
10
इसके अलावा इस घर में एक लग्जरी होम थियेटर भी है जिसे आईपैड और स्मार्टफोन की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications