Home
News

Facebook कैसे बनाता है यूजर्स को एडिक्ट, Ex प्रेसिडेंट ने खोले राज

By Neha
Facebook Two factor authentification : Stay safe from hackers (Hindi)

आप भी अगर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक यूजर हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। फेसबुक अपने यूजर्स को इसे इस्तेमाल करने के लिए मजबूर किया जाता है। ऐसा हम नहीं, बल्कि फेसबुक के पूर्व फाउंडिंग प्रेसिडेंट Sean Parker ने खुद कहा है।

हाल ही में एक इवेंट में मौजूद शॉन पार्कर ने फेसबुक की काफी आलोचना की। उन्होंने बताया कि फेसबुक डेवलपर्स जानते हैं कि लोगों को इसे इस्तेमाल करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि जानबूझकर और संभावित तौर पर इन तरीकों से यूजर्स के दिमाग को प्रभावित किया जाता है।

Facebook कैसे बनाता है यूजर्स को एडिक्ट, Ex प्रेसिडेंट ने खोले राज

यूजर्स को फेसबुक चलाने के लिए किया जाता है मजबूर

अमेरिकी न्यूज वेबसाइट axios के एक इवेंट में फेसबुक के पूर्व फाउंडिंग प्रेसिडेंट शॉन पार्कर ने कहा कि फेसबुक कुछ सीक्रेट तरीकों से लोगों को फेसबुक इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करता है। फेसबुक ने रिसर्च के बाद इसके लिए कुछ खास तरीके डेवलप किए हैं, जिसके जरिए लोग अनजाने में ही अपनी निजी जिंदगी में फेसबुक शामिल कर लेते हैं। साथ ही जो यूजर्स फेसबुक छोड़ना चाहते हैं उन्हें भी फेसबुक कुछ सीक्रेट ट्रिक के जरिए रोकने की कोशिश करता है।

Facebook कैसे बनाता है यूजर्स को एडिक्ट, Ex प्रेसिडेंट ने खोले राज

शॉन पार्कर यही नहीं रूके और उन्होंने मार्क जुकरबर्ग पर चुटकी लेते हुए कहा कि इसे पढ़कर शायद मार्क जकरबर्ग उनका अकाउंट ब्लॉक कर देंगे। शॉन पार्कर ने कहा है, "हम आपका ज्यादा से ज्यादा समय और अटेंशन कैसे ले सकें, इन ऐप्लिकेशन्स को बनाने के पीछे इस तरह के थॉट प्रोसेस होते हैं और फेसबुक वैसे ऐप में पहला है।"

ड्रग की तरह दिया जाता है डोज

शॉन ने ये भी कहा कि समय-समय पर ड्रग की तरह डोज दिया जाता है, जिससे लोग जितना ज्यादा समय इस पर बिताते हैं, उतना ही ज्यादा इसके लिए एडिक्टेड होते जाते हैं। उन्होंने कहा, "निवेशक, क्रिएटर, मैं, मार्क जकरबर्ग, केविन सिस्ट्रॉम ये सब लोग हैं हम इसे समझते हैं और और इस तरह की चीजों को जानबूझकर किया है।" जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं शॉन पार्कर फेसबुक के पूर्व प्रेसिडेंट रह चुके हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Ex-Facebook president revealed that how facebook attacks on human psychology. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X