Home
News

गूगल का पूर्व कर्मचारी बना रहा है 'भगवान' रोबोट, दुनिया पर करेगा राज

By Neha

गूगल के पूर्व कर्मचारी इंजीनियर एंथोनी लेवंन्डोव्स्की पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। एंथोनी एक ऐसा रोबोट बना रहे हैं, जिसकी पूरी दुनिया में पूजा की जाएगी। एंथोनी टेक हब सिलिकॉन वैली में कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टीफिशियल इंटेलीजेंसी) तकनीक पर आधारित रोबोट बना रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इस रोबोट को दुनिया सुधारने के लिए बनाया जा रहा है।

गूगल का पूर्व कर्मचारी बना रहा है 'भगवान' रोबोट, दुनिया पर करेगा राज

कुछ वेबसाइट के जरिए सामने आया है कि एंथोनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस इस रोबोट को भगवान के समान शक्तिशाली बना रहे हैं, जो सभी परेशानियां सुलझा देगा। वो ऐसा रोबोट बना रहे हैं, जिसकी चर्च में भगवान की तरह पूजा हो सके। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि एंथोनी लोगों को इस रोबोट की पूजा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

बता दें कि एंथोनी गूगल के पूर्व इंजीनियर हैं। उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का दिग्गज माना जाता रहा है। एंथोनी कुछ समय पहले विवादों में रह चुके हैं, जब गूगल ने उन पर ट्रेड सीक्रेट चुराने का आरोप लगाया था। उन्होंने अब खुद की कंपनी बना ली है, जिसमें वह अपना पहला रोबोट बनाने जा रहे हैं।

एंथोनी का ये प्रोजेक्ट कहां तक पहुंचा है और ये कब तक पूरा होगा फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इसके अलावा इस बात की भी जानकारी नहीं हो सकी है कि उनके अलावा इस प्रोजेक्ट में कितने लोग शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए एंथोनी ने 2015 में वे ऑफ द फ्यूचर नामक रिलिजियस नॉनप्रॉफिट कॉर्पोरेशन बनाया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Ex-Google Engineer Starts Religion to Worship AI. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X