पुराने फोन के बदले पाएं नया चमचमाता स्मार्टफोन
अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, साथ ही अपने पुराने हैंडसेट को अच्छी कीमत पर बेचना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने ऑफलाइन स्टोर्स मी होम स्टोर्स के लिए स्मार्टफोन एक्सचेंज प्रोग्राम पेश किया है।

याद हो कि पिछले साल शाओमी ने स्मार्टफोन एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया था। इस प्रोग्राम में कस्टमर्स कंपनी को अपना पुराना हैंडसेट बेच सकते है और उस फोन को जितने पैसों में कंपनी खरीदती है, नए हैंडसेट पर उतने पैसों का डिस्काउंट मिल जाता है।

ये प्रोग्राम अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट मी.कॉम पर के अलावा देशभर में मौजूद शाओमी के ऑफलाइन चैनल्स मी होम स्टोर्स पर शुरू हो चुका है। शाओमी ने इस एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए Cashify के साथ हाथ मिलाया है। कैशिफाई वेबसाइट पर कस्टमर्स अपने पुराने गैजेट्स को ऑनलाइन सेल कर सकते हैं।
आपको अपना पुराने हैंडसेट बदलने के लिए शाओमी के पेज पर जाना होगा। यहां आप जिस स्मार्टफोन को बेचना चाहते हैं उस मॉडल को चुनें। अगर आपका हैंडसेट कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद स्मार्टफोन की लिस्ट में नहीं है, तो आप उसे एक्सचेंज नहीं कर सकेंगे।
अब कंपनी पुराने हैंडसेट की मार्केट वेल्यू के हिसाब से फोन की कीमत तय करेगी। अगर फोन टूटा-फूटा है या खराब हो चुका है, तो उसे एक्सचेंज नहीं किया जा सकेगा। फोन को ठीक-ठाक हालत में चेंज किया जा सकता है। साथ ही फोन के बदले कस्टमर्स को सिर्फ नया फोन ही मिलेगा उसके साथ में कोई एक्सेसरीज नहीं आएगी।
फोन का सेलिंग प्राइस फिक्स होने के बाद कस्टमर को तुरंत उसी कीमत का एक्सचेंज कूपन मिलेगा, जिसे वह नया फोन खरीदते समय इस्तेमाल कर सकेगा। बता दें कि यूजर्स इस कूपन को सिर्फ 15 दिनों में ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस कूपन में मौजूद कीमत के डिस्काउंट के साथ कस्टमर नया शाओमी स्मार्टफोन खरीद सकेगा। नए शाओमी स्मार्टफोन को खरीदते समय पहले एक्सचेंज वैल्यू का कूपन चेकआउट में इस्तेमाल करें। पुराना हैंडसेट लेने के बाद आपको नया हैंडसेट उपलब्ध करा दिया जाएगा। बता दें कि कस्टमर्स एक बार में सिर्फ एक ही स्मार्टफोन चेंज कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








