Honor कंपनी के बेस्ट स्मार्टफोन पर बेस्ट ऑफर्स, इस मौके को आप छोड़ना नहीं चाहेंगे
फ्लिपकार्ट ने 10 अक्टूबर से पांच दिवसीय शाॉपिंग सेल शुरू करने का ऐलान कर दिया है। 'The Big Billion Days' सेल 5 दिनों तक चलने वाली है। इस सेल में ग्राहकों को मोबाइल, गैजेट्स, टीवी और बड़े अप्लायंसेज जैसे ढ़ेरों प्रॉडक्ट्स पर आकर्षक छूट और ऑफर्स मिलेंगे।

फ्लिपकार्ट ने उपभोक्ताओं को मल्टीपल पेमेंट का विकल्प देने के लिए इस साल मास्टरकार्ड के साथ साझेदारी की है। जिसमें फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को इस साल बिग बिलियन डेज़ सेल में अर्ली एक्सेस मिलेगा। मेंबर्स बिक्री से तीन घंटे पहले डील्स देख पाएंगे।
इस बिग बिलियन डेज़ सेल में पहले दिन ग्राहकों को फैशन, टीवी और अप्लायंसेज जैसे फर्नीचर, स्मार्ट डिवाइसेज़ और कई कैटिगरीज़ के प्रॉडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर्स मिलेंगे। वहीं दूसरे दिन स्मार्टफोन्स और कई बाकी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्सप पर कई डील्स पेश होंगी।
हालांकि इउस सेल में काफी सारे स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर्स मिलेंगे लेकिन एक कंपनी के स्मार्टफोन पर हमने गौर किया तो देखा कि उनपर कुछ ज्यादा ही डिस्काउंट दिया जा रहा है। स्मार्टफोन कंपनी हॉनर के कई स्मार्टफोन पर हमें काफी आकर्षक ऑफर दिखाई दिए हैं। IDC Q2 2018 के रिपोर्ट के मुताबिक हॉनर कंपनी को भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाले स्मार्टफोन ब्रांड का टाइटल भी मिला है।
इस सेल में हॉनर कंपनी के हाल ही बिके गए सबसे अच्छे स्मार्टफोन पर ऑफर्स दिए जाएंगे। हॉनर कंपनी के काफी सारे स्मार्टफोन को पिछले कुछ महीनों में यूजर्स ने काफी पसंद किया है। इन स्मार्टफोन की बिक्री भी काफी हुई है, लिहाजा अब फ्लिपकार्ट के इस फेस्टिवल सेल में भी इन स्मार्टफोन पर ऑफर्स दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि हॉनर कंपनी के कौन-कौन से स्मार्टफोन इस सेल के ऑफर्स में शामिल होंगे।
Honor 9N पर सुपरस्टार ऑफर
सबसे पहले हम बात करेंगे सबसे अच्छे ऑफर की। इस सेल में हॉनर 9N पर सुपरस्टार ऑफर दिया जा रहा है। मिड-रेंज स्मार्टफोन हॉनर 9N को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल में 2,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। ये डिस्काउंट ऑफर्स इस फोन के दोनों वेरिएंट 3+32GB and 4+64GB पर लागू होगा।
वहीं हॉनर 9 लाइट का 3GB वेरिएंट यूजर्स को 9,999 रुपए और 4जीबी वेरिएंट 11,999 रुपए में उपलब्ध होगा। इसके अलावा यूजर्स 3,000 रुपए के एक्सचेंज ऑफर के अंतर्गत 4जीबी वेरिएंट स्मार्टफोन भी खरीद सकते हैं। इन सभी में सबसे बेहतर हॉनर 9N का ऑफर है। यह फोन लोगों को काफी पसंद आया है। इसमें काफी खूबियां भी हैं। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 79% है और 19:9 इसका ऑस्पेक्ट रेशियो है।
Honor 10 पर भी शानदार डिस्काउंट
हॉनर 10 पर भी शानदार ऑफर दिया जा रहा है। हमने इस साल में जितने भी फ्लैगशिप स्मार्टफोन का रिव्यू किया, यह फोन उनमें सबसे अच्छा था। इस स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 32.999 रुपए में लॉन्च किया गया था। हालांकि इस फेस्टिवल सीजन में चल रहे फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे में इस फोन पर 8,000 रुपए का बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में हॉनर 10 को 24,999 रुपए में बेचा जाएगा।
Honor 9 Lite और Honor 9i
हॉनर कंपनी ने हॉनर 9 लाइट और हॉनर 9i के लिए भी फेस्टिव ऑफर में जगह रखी है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल में Honor 9 Lite (3+32GB) वेरिएंट को 9,999 रुपए में बेचा जाएगा जबकि इस फोन की असल कीमत 10,999 रुपए है। 3 दिन के सेल के दौरान यूजर्स के पास Honor 9 Lite के 4GB+32GB वेरिएंट पर 3,000 एक्सचेंज डिस्काउंट जीतने का भी मौका है। इस स्मार्टफोन का भारतीय बाजार में 14,999 रुपए कीमत है। जिसपर कंपनी 2,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। अत: यह फोन यूजर्स 12,999 रुपए में खरीद पाएंगे।
Honor 7A पर आकर्षक छूट
किफायती सेगमेंट में से एक बेस्टसेलिंग स्मार्टफोन ऑनर 7 ए भी आपको केवल 7,999 रुपये के शानदार ऑफर के साथ फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन सेल में मिलेगा। स्मार्टफोन जब भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था, तब इसकी कीमत 8,999 रुपये थी। बता दें, ऑनर 7 ए सबसे अधिक फीचर-पैक बजट स्मार्टफोन है। यह ईएमयूआई 8.0 बेस एंड्रायड 8.0 ओरेओ पर चलता है। साथ ही फोन में 5.7 इंच एचडी + (720x1440 पिक्सेल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलती है। जो 18: 9 पहलू अनुपात के साथ आती है। बता दें, यह बजट स्मार्टफोन एक ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 एसओसी द्वारा संचालित है। जो 3 जीबी रैम के साथ आता है।
Honor 7S पर भी ऑफर
हाल ही लॉन्च होने वाले Honor 7S को भी इस सेल में सिर्फ 6,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को सितंबर के पहले हफ्ते में 6,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। इसमें 5.4 इंच की एचडी डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रिज्यॉल्यूशन 1440x720 पिक्सल है। फोन की डिस्प्ले 18:9 रेशियो अनुपात के साथ आती है। फोन 85 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी-अनुपात प्रदान करता है। जो हैंडसेट को एक हाथ से चलाने में आसानी देता है।
Honor के कुछ अतिरिक्त फायदे
यह फायदे की लिस्ट का कोई अंत ही नहीं है क्योंकि कंपनी ने काफी सारे ऑफर्स अपने यूजर्स के लिए दिए हैं। हॉनर कंपनी ने कुछ अतिरिक्त फायदे भी अपने यूजर्स के लिए व्यवस्थित किए हैं। अगर यूजर्स HDFC Bank के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करेंगे तो उन्हें 10% का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा Bajaj Finserv पर हॉनर स्मार्टफोन्स के लिए नो कोस्ट इएमआई का विकल्प भी है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल के दौरान सभी हॉनर स्मार्टफोन को पूर्ण मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान के अंडर कवर भी किया जाएगा। यह प्लान 199 रुपए से शुरू होगा।


Click it and Unblock the Notifications








