फेसबुक पर अपलोड कर सकेंगे सिर कलम करने वाले वीडियो
दुनियां की अग्रणी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अब अपने युजरों को हिंसा से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने एवं शेयर करने की इजाजत दे दी है। समाचार चैनल बीबीसी पर रविवार को आई रिपार्ट के अनुसार, अमेरिकी सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक ने इससे पहले मई में सिर कलम करने से जुड़े वीडियो पोस्ट करने पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया था। फेसबुक को शिकायतें मिली थीं कि इस तरह के वीडियो समाज में हिंसा का भाव पैदा कर रहे हैं।
फेसबुक ने हालांकि अब कहा है कि उसके उपयोगकर्ताओं को इस तरह के वीडियो देखने और उसकी निंदा करने की आजादी होगी, दुरुपयोग करने की नहीं। फेसबुक पर 13 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति अपना खाता खोल सकता है। फेसबुक ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि वह इस तरह की सामग्री पोस्ट करने की फिर से इजाजत देती है।

बीबीसी ने फेसबुक के प्रवक्ता के हवाले से कहा, "फेसबुक लंबे समय से ऐसा माध्यम रहा है जिसके जरिए लोग अपने अनुभवों को साझा करते रहे हैं, खासकर तब जब वे किसी असामान्य घटना का सामना करते हैं, जैसे मानवाधिकारों का उल्लंघन, आतंकवादी गतिविधियां एवं हिंसा की अन्य गतिविधियां आदि।
दूसरी तरफ, फेसबुक को अपने इस फैसले के लिए आलोचना भी झेलनी पड़ रही है। इंग्लैंड के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने फेसबुक के इस फैसले की निंदा की है और गैर जिम्मेदाराना निर्णय बताया है। कैमरन ने ट्विटर पर की गई अपनी टिप्पणी में कहा, फेसबुक पर सिर कलम किए जाने वाली घटना संबंधी वीडियो पोस्ट करने की इजाजत देना गैर जिम्मेदाराना है, खासकर तब जब इसकेलिए कोई चेतावनी भी नहीं दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications







