Home
News

अब 8 भारतीय भाषाओं में प्रयोग कर सकेंगे फेसबुक

अब 8 भारतीय भाषाओं में प्रयोग कर सकेंगे फेसबुक

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने अपना विस्‍तार करते हुए फेसबुक मोबाइल एप्लीकेशन को आठ भाषाओं में पेश कर दिया है। फेसबुक का इस्तेमाल अब मोबाइल फोन पर भी आठ भारतीय भाषाओं में किया जा सकेगा।

फेसबुक द्वारा दिए गए एक बयान में कहा गया है कि इस सुविधा को आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से पेश किया जाएगा।हम आपको बता दें अन्‍य देशों के मुकाबले भारत में फेसबुक को हिन्‍दी, अंग्रेजी के साथ कई दूसरी भाषा के लोग भी प्रयोग करते है।

फेसबुक के कंट्री ग्रोथ मैनेजर केविन डीसूजा ने एक बयान में कहा, भारत में पांच करोड़ से अधिक लोग फेसबुक इस्तेमाल करते हैं और हम यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि किसी भी तरह का मोबाइल फोन हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले के लिए इसका अनुभव शानदार रहे और यूजरों को ज्‍यादा सहूलियत मिल सके।

भारत में मोबाइल फोन पर अब यह वेबसाइट हिंदी के साथ-साथ गुजराती, तमिल, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, बंगाल व मराठी में भी उपलब्ध होगी। इससे पहले मोबाइल पर यह वेबसाइट केवल अंग्रेजी में ही उपलब्ध थी।31 दिसंबर 2011 को भारत में 46 मिलियन एक्‍टिव यूजर थो जो 132 प्रतिशत की दर से बढ़ रहें हैं। कंपनी के लिए अमेरिका के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा बाजार है, जिसे वह ज्‍यादा ध्‍यान दे रही है।चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े 9000 इंटरनेट पन्ने किए बंद

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X