Home
News

महिला का आरोप, फेसबुक को मंजूर नहीं दूसरा नाम

By Rahul

एक महिला पत्रकार ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर आरोप लगाया है कि उसने 'उपनाम' का इस्तेमाल करने के कारण उसका पेज हटा दिया है। द गार्डियन के मुताबिक, साप्ताहिक राजनीतिक पत्रिका 'न्यू स्टेट्समैन' में योगदान संपादक लौरी पैनी ने कहा कि उपनाम नाम का उपयोग करने के कारण फेसबुक ने उसे साइट से हटा दिया है। लौरी गार्डियन के लिए भी लिखती हैं।

महिला का आरोप, फेसबुक को मंजूर नहीं दूसरा नाम

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "फेसबुक ने मुझे प्रतिबंधित कर दिया है, क्योंकि मैंने उपनाम का इस्तेमाल किया था, ताकि मैं अतिवादी लोगों द्वारा कोसे जाने से बच सकूं।"अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, "मुझे अपना वास्तविक नाम इस्तेमाल करने को बाधित करने के लिए फेसबुक का शुक्रिया। मुझे अब दुष्कर्म और जान से मारने की ज्यादा धमकियां दी जाएंगी।"

पैनी द्वारा फेसबुक की आलोचना करने से कुछ समय पहले इसी तरह का एक और मामला सामने आया था, जब फेसबुक ने समलैंगिकों और किन्नरों की उनके द्वारा चुने गए नाम रखने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

सितंबर में फेसबुक के कई उपयोगकर्ताओं ने कहा था कि उनका नाम कंपनी की 'वास्तविक नाम' की नीति के उल्लंघन के आधार पर प्रतिबंधित कर दिए गए थे। नीति के मुताबिक, फेसबुक के उपयोगकर्ताओं को निजी खाते के लिए अपना वास्तविक नाम का उपयोग करना होता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook will not allow journalist Laurie Penny to use a pseudonym because it violates their naming policy. Penny argues that policy has opened her up to terrible threats.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X