2 बिलियन डॉलर में फेसबुक खरीदेगी वर्चुअल रिएलिटी डिवाइस कंपनी
सोशल नेटवर्किंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फेसबुक जल्द रियलिटी गॉगल बनाने वाली ओक्यूलस वीआर इंक को खरीदेगी। ये डील करीब 120 अरब रुपए में होगी। ओक्युलस को शुरु हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। इससे पहले फेसबुक ने मैसेजिंग सर्विस वाट्स ऐप को खरीद चुकी है। नए अधिग्रहण को देखकर ऐसा कहा जा सकता है आने वाले समय में फेसबुक वचुर्अल रियलिटी के क्षेत्र में कुछ नया लाने की कोशिश करेगी।
क्या करती है ओक्यूलस
ओक्यूलस वर्चुअल डिवाइस के क्षेत्र का जाना माना नाम है जो दो साल पहले पाल्मर लूके द्वारा की गई थी, ओक्यूलस ने सबसे पहली डिवाइस ओक्यूलस रिफ्ट बनाई थी। इसके बाद कंपनी ने कई गेमिंग कंपनियों के साथ मिलकर अपनी डिवाइसेस बनाई। आकड़ों के अनुसार कंपनी ने पूरी दुनिया से कुल 2.4 मिलियन डॉलर का फंड इक्ट्ठा किया। नई फेसबुक डील के तहत ओक्युलस को फेसबुक 24 अरब रुपए नगद राशि देगा जिसके बाद फेसबुक के शेयरों में 31 एक्ट्रा शेयर जुड़ जाएंगे।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/OlXrjTh7vHc?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications







