WhatsApp यूजर्स को बड़ा झटका, फेसबुक पढ़ सकता है आपके प्राइवेट व्हाट्सएप मैसेज
सोशल मीडिया लीजेंड फेसबुक व्हाट्सएप को एक सुरक्षित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के रूप में पेश करता है जहां यूजर्स चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं। हालांकि अभी एक हालिया रिपोर्ट में पता चला है कि WhatsApp कंटेंट मॉडरेटर को कुछ मामलों में यूजर्स के मैसेजों तक एक्सेस करने की अनुमति दे सकता है। ProPublica की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्टिन, टेक्सास, डबलिन और सिंगापुर में ऑफिस बिल्डिंग में 1,000 से अधिक कोंट्रेक्ट वर्कर्स हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के बावजूद भी WhatsApp की चैट नहीं है सुरक्षित
रिपोर्ट के अनुसार ये प्रति घंटा वर्कर्स केवल उन मैसेजों को देख सकते हैं जो यूजर्स ने रिपोर्ट किए हैं। इसका मतलब यह है कि ये मॉडरेटर केवल यूजर्स के मैसेजों, फोटोज और वीडियो को तभी देख सकते हैं जब रिसीवर व्हाट्सएप को मैसेज की रिपोर्ट करते है।
WhatsApp के इस मामले में क्या कहा गया है ProPublica की रिपोर्ट में
ProPublica की हालिया जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मैसेज रिव्यू व्यापक मॉनिटरिंग ऑपरेशन में एक एलीमेंट है जिसमें कंपनी ऐसे कंटेन्ट का रिव्यू करती है जो एन्क्रिप्टेड नहीं होते है, जिसमें सेंडर और उनके अकाउंट के बारे में डेटा शामिल है।
गौरतलब हो कि दिसंबर 2020 से ProPublica द्वारा एक्सेस की गई 49-स्लाइड इंटरनल मार्केटिंग प्रेजेंटेशन WhatsApp के "प्राइवेसी नेरेटिव" के "भयंकर" प्रचार पर जोर देती है। यह ब्रांड के कैरेक्टर की तुलना "इमिग्रेट मदर" से करता है। इस मार्केटिंग मटिरियल में कंपनी के कंटेन्ट मॉडरेशन प्रयासों का उल्लेख नहीं है।
वहीं Whatsapp के डायरेक्ट ऑफ कम्यूनिकेशन्स कार्ल वूग ने भी इस बात को स्वीकार किया कि ऑस्टिन और अन्य जगहों पर कॉन्ट्रैक्टर्स की टीम दुर्व्यवहार करने वालों की पहचान करने और उन्हें हटाने के लिए व्हाट्सएप के मैसेज को रिव्यू करती है। हालांकि इसमें उनका कहना यह भी है कि वो सिर्फ ऐसे कंटेंट का रिव्यू करते हैं, जो हानी पहुंचा रहे हैं यानि गलत है। ऐसे कंटेंट में अक्सर धोखाधड़ी, चाइल्ड पोर्न से लेकर टेरेरिज़्म तक की बातें शामिल हैं।
इस प्रकार अब यूजर्स को इस बात का जरूर ध्यान देना है कि वो गलत मैसेज या हानि पहुंचाने वाले मैसेज पोस्ट न करें, क्योंकि ऐसा करने के मामले में कार्रवाई भी की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







