फेसबुक ने बदला अपनी कंपनी का नाम, अब जाना जाएगा इस नाम से
सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक (Facebook) ने गुरुवार देर रात अपनी कंपनी के नए नाम की घोषणा कर दी है जो बीते दिनों चर्चा में आया था। अब फेसबुक की कंपनी का नाम मेटा (Meta) रखा गया है। फेसबुक ने 17 साल बाद नाम बदलने के इस फैसले की जानकारी आधिकारिक ट्विटर से ट्वीट करके दी हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 2004 में शुरू हुए हुई मीडिया कंपनी फेसबुक ने कहा कि सोशल मीडिया का नया चैप्टर, मेटावर्स (metaverse), सामाजिक जुड़ाव का एक नया मार्ग होगा। यह एक सामूहिक परियोजना है जिसे दुनिया भर के लोगों द्वारा बनाया जाएगा। साथ ही यह सभी के लिए ओपन रहेगा। इससे पहले फेसबुक की कंपनी का नाम Facebook Inc. (फेसबुक इंक) था, लेकिन अब 17 साल बाद सोशल मीडिया दिग्गज ने अपने नाम को बदलने का फैसला किया है जो पिछले कई दिनों से क्रिटिसाइज किया जा रहा हैं।
फेसबुक ने बदला अपनी कंपनी का नाम
Facebook ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल की सहायता लेते हुए और ट्वीट्स करके बताया है कि, "हमने जो ऐप बनाए हैं - इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सएप उनके नाम नहीं बदले जाएंगे।" इस नए ब्रांड के तहत विभिन्न ऐप्स और टेक्नोलॉजी को लाया जाएगा। हालांकि, कंपनी अपने कॉरपोरेट स्ट्रक्चर में बदलाव नहीं करेगी।
कंपनी के ऑगमेंटेड रियल्टी सम्मेलन को संबोधित करते हुए मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि नया नाम मेटावर्स के निर्माण पर केंद्रित होगा।
क्या है मेटावर्स (Metaverse)
गौरतलब हो बीते दिनों इंटरनेट पर मेटावर्स शब्द के बारे में कई सारी खबरें आ रही है। मेटावर्स (Metaverse) जो अभी सिलिकॉन वैली में एक चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन इसका प्रयोग करीब 3 दशक पहले डायस्टोपियन नाम के उपन्यास में किया गया था। मेटावर्स कुल मिलाकर एक वर्चुअल दुनिया है।


Click it and Unblock the Notifications







