Home
News

फेसबुक ने बदला मैसेंजर का लुक, रोलआउट हुए ये कमाल के फीचर्स

सोशल मीडिया ऐप फेसबुक ने मैसेंजर के लिए नए लुक रोलआउट किया है। मैसेंजर के इस नए लुक में कई सारे फीचर्स को एड किया गया है। इनमें चैट थीम्स, सेल्फी स्टीकर्स और कस्टम रिएक्शन शामिल है। नए लुक में यूज़र्स अब 'love' से लेकर 'tie-dye' तक की चैट थीम सिलेक्ट कर सकते हैं।

फेसबुक ने बदला मैसेंजर का लुक, रोलआउट हुए ये कमाल के फीचर्स

फेसबुक के मैसेंजर का लोगो पहले डार्क ब्लू कलर का था लेकिन अब इसे पिंक ग्रेडिएंट में बदला गया है। अब ये काफी हद तक इंस्टाग्राम से मेल खाता है। बता दें कि हाल ही में फेसबुक ने मैसेंजर को इंस्टा के साथ इंटीग्रेट किया था।

मैसेंजर का बदला लुक

इसके अलावा यूज़र्स को अब सेल्पी स्टीकर्स फीचर इस्तेमाल करने भी सुविधा मिलेगा। यूज़र्स अपने पिक्चर के साथ स्टिकर को कस्टमाइज़ कर सकेंगे। साथ ही अब फेसबुक का अगला प्लान Vanish Mode फीचर को रोलआउट करने का है। इस फीचर के आने से मैसेज खुद-ब-खुद गायब हो जाएंगे। यानि अगर यूज़र मैसेज देखकर चैट बंद कर देगा तो मैसेज गायब हो सकेंगे।

मैसेंजर के वाइस प्रेसिडेंट Stan Chudnovsky ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "हमारा नया लोगो मैसेजिंग के भविष्य के लिए एक बदलाव को दर्शाता है, एक अधिक डायनमिक, फन और इंटीग्रेटिड तरीका है जिसके जरिए आप उन लोगों से जुड़े रहेंगे जो आपके करीब हैं। हमें उम्मीद है कि ये आपको भी बहुत पसंद आएगा।

मैसेंजर और इंस्टा का इंटीग्रेशन

याद दिला दें कि फेसबुक ने पिछले महीने ही मैसेंजर को इंस्टा के साथ इंटीग्रेट किया था। जिसके बाद से यूज़र्स मैसेंजर के ज़रिए इंस्टा पर मैसेज भेज सकते हैं। वहीं, इंस्टा से भी मैसेंजर पर मैसेज भेजने की सुविधा मिलती है। हालांकि ये अपडेट फिलहाल उत्तरी अमेरिका के यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

कुछ महीनों में इसे ग्लोबल लेवल पर लाया जाएगा। बताते चलें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Watch Together नामक फीचर को भी हाल ही में पेश किया गया था, जिसके जरिए यूज़र्स अपने दोस्तों के साथ वीडियो देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The social media app Facebook has rolled out a new look for Messenger. Many features have been added to this new look of Messenger. These include chat themes, selfie stickers and custom reactions. In the new look, users can now select chat themes ranging from 'love' to 'tie-dye'.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X