Home
News

...तो इस वजह से फेसबुक ने बंद कर दिए 58 करोड़ अकाउंट

By Neha Kashyap

दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लगातार फेक न्यूज और कंटेंट को रोकने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। इसके लिए कंपनी ने यूजर्स को जागरुक करने के लिए अखबार में विज्ञापन से लेकर फीचर्स भी पेश किए हैं। अब कंपनी ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

बुधवार को सामने आई रिपोर्ट में कहा गया कि फेसबुक ने 58.3 करोड़ फेक अकाउंट को बंद कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन फेसबुक अकाउंट के जरिए सेक्स कंटेंट, आतंकवाद और कंटरपंथी कंटेंट को फैलाया जा रहा था।

...तो इस वजह से फेसबुक ने बंद कर दिए 58 करोड़ अकाउंट

फेसबुक ने करीब 58.3 करोड़ फेक अकाउंट को पूरी तरह बंद कर दिया है। कंपनी पहले भी कह चुकी है कि आतंकवाद और चरमपंथी कंटेंट फैलाने वाले अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा। बात दें कि ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म से इस तरह के कंटेंट को रिमूव कर चुका है।

WhatsApp's new feature, Swtich from voice call to video call

अप्रैल 2018 में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक के मुताबिक, करीब 1.9 मिलियन एक्स्ट्रीम कंटेंट को इस साल के पहली तिमाही में हटा दिया गया है और इससे दुगुने कंटेंट को कंपनी साल की दूसरी तिमाही में हटाएगी। इतना ही नहीं कंपनी ने इस तरह के कंटेंट को लेकर वॉर्निंग भी दी है।

बता दें कि फेसबुक पर आतंकी गतिविधियों के कम्यूनिकेशन प्लेटफॉर्म के रूप में आरोप लगते रहे हैं। अब कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि वह इस तरह के चरमपंथी कंटेंट को तेजी से साफ कर रही है।

फेसबुक दुनिया की सबसे पॉपुलर सोशल साइट और सबसे बड़ा नेटवर्क है। फेसबुक पर आरोप लग चुके हैं कि इस आतंकी फेसबुक नेटवर्क के सहारे कम्यूनिकेट करते हैं। अब कंपनी ने आतंकवाद के खिलाफ खुलकर अपनी बात रखी थी। फेसबुक पर पहले भी कईयूरोपीयन यूनियन फेसबुक पर चरमपंथी कंटेंट रिमूव करने के लिए दवाब बना रही हैं।

फेसबुक ने अपने कॉर्पोरेट ब्लॉग पोस्ट में में कहा कि 1.9 मिलियन चरमपंथी कंटेंट को हटा दिया गया है और कंपनी ने चेतावनी भी जारी की है। इस कंटेंट को सूचनात्मक और चरमपंथी उद्देश्यों के लिए शेयर किया गया था।

फेसबुक इस तरह के चरमपंथी कंटेंट जैसे इमेज और लेख को पहचानने के लिए ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता है। कंपनी ने कहा कि पहली तिमाही में इस तरह के कंटेंट को एक मिनट से भी कम समय में हटा दिया गया।

बता दें कि फेसबुक पहले ही अपने प्लेटफॉर्म पर आतंकियों (आतंकी ग्रुप, पेज, पोस्ट, अकाउंट) को बैन कर चुका है। हालांकि पहले कभी कंपनी ने अपने हिसाब से आतंकवाद की परिभाषा नहीं बताई थी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook deleted 58.3 crore account for terror hate and adult content.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X