Home
News

आ गई फेसबुक में डिस्‍लाइक बटन

By Rahul

फेसबुक ने अपने मैसेंजर एप्‍लीकेशन में स्‍टीकर के साथ अब डिस्‍लाइक बटन को भी जोड़ दिया है, फेसबुक डिस्‍लाइक बटन का प्रयोग डेस्‍कटॉप और मोबाइल में फेसबुक प्रयोग करने वाले कर सकेंगे। हालाकि डिस्‍लाइक के अलावा मैसेंजर में कई दूसरे स्‍टीकर भी उपलब्‍ध हैं। इसके लिए यूजर को मैसेंजर के स्‍टीकर स्‍टोर में जाकर स्‍टीकर को लाइव करना होगा।

पढ़ें: अपने पीसी में कैसे सर्च करें बेकार फोल्‍डर

मैसेंजर में डिस्‍लाइक बटन के अलावा कई दूसरे सिंबल भी नए जोड़े गए हैं। फेसबुक ने अपने डेवलपर पेज पर लिखा है "फेसबुक की लाइक बटन यूजर्स को अपने दोस्‍तों के साथ कंटेंट शेयर करने की सुविधा देती है इसके अलावा इससे फेसबुक को अपने पेज पर इससे जुड़ी प्रचार सामग्री देने में आसानी रहती है, फेसबुक में लाइक की मदद से ये पता चल जाता है कि यूजर को क्‍या अच्‍छा लगता है।

पढ़ें: अपने स्‍मार्टफोन में कैसे लें स्‍क्रीनशॉट

आ गई फेसबुक में डिस्‍लाइक बटन

जैसे गूगल प्‍लस में +1 का फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यूजर कोई भी पोस्‍ट शेयर कर सकता है" फेसबुक का पेज पर डिस्‍लाइक बटन देने का अभी कोई इरादा नहीं है। हाल ही में एबीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि फेसबुक अपने यूजरों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए डिस्‍लाइक बटन की मदद से वो उन पोस्‍ट, स्‍टेट्स और तस्‍वीरों को समझ पाएगा जो फेसबुक यूजरों को नहीं पसंद।

पढ़ें: एंड्रायड फोन में कैसे ब्‍लॉक करें अनचाही कॉल्‍स

फेसबुक पेज में पोस्‍ट करने वाले सभी डेटा पर नजर रखता है यहां तक भले ही आप कोई मैसेज भेजें या न भेजें पेज में की गई हर एक गतिविधी पर फेसबुक की नजर रहती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X