Home
News

अब Facebook पर कर भी कर सकेंगे डेटिंग, कंपनी ला रही है नया फीचर

By Neha Kashyap

टिंडर की तरह अब फेसबुक पर भी जल्द ही डेटिंग का मजा लिया जा सकेगा। पॉपुलर सोशल नेटवर्किंग साइट अपने यूजर्स के लिए नया फीचर ला रही है, जिसमें यूजर्स चैटिंग के साथ डेटिंग का भी मजा ले सकेंगे।

मंगलवार को फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस फीचर के बारे में कहा कि ये फीचर लोगों को लंबे समय तक चलने वाले रिलेशनशिप खोजने में मदद करेगा न कि सिर्फ डेटिंग और हुकअप। इस फीचर की मदद से यूजर्स रीयल रिलेशनशिप चुन सकेंगे।

अब Facebook पर कर भी कर सकेंगे डेटिंग, कंपनी ला रही है नया फीचर

मार्क ज़ुकरबर्ग ने फेसबुक की वार्षिक F8 कॉन्फ्रेंस में कहा कि फेसबुक पर करीब 20 करोड़ यूजर्स ने खुद को सिंगल बताया है, इसीलिए इस बारे में काफी कुछ किया जा सकता है। फिलहाल इस डेटिंग फीचर पर काम चल रहा है और इसे जल्द ही यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

मार्क ने कहा कि इस फीचर को लाने का मकसद न सिर्फ डेटिंग और चैटिंग है, बल्कि इसके जरिए लोग लंबे समय तक चलने वाले रिलेशनशिप भी खोज सकेंगे। ये एक वैकल्पिक फीचर होगा। साथ ही ये यूजर्स को प्रायवेसी को भी बरकरार रखेगा और किसी यूजर की प्रोफाइल को देखकर ये पता नहीं लगाया जा सकेगा कि वह अपने किस फेसबुक फ्रेंड को डेट कर रहा है।

बता दें कि कंपनी ने फिलहाल नहीं बताया है कि ये फीचर कब तक फेसबुक पर रोलआउट किया जाएगा। बता दें कि फेसबुक ऐप पर जल्द ही क्लियर ब्राउजिंग हिस्ट्री फीचर भी आने वाला है। इस फीचर में यूजर्स फेसबुक हिस्ट्री डिलीट कर सकेंगे।

कंपनी ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि इस फीचर की मदद से यूजर्स उन वेबसाइट और ऐप्स को देख सकेंगे, जो उन्हें इस्तेमाल करने पर यूजर की जानकारी कंपनी तक भेजते हैं। यूजर्स ये जानकारी अपने अकाउंट से डिलीट कर सकेंगे और यूजर्स अपनी जानकारी स्टोर करने वाले ऑप्शन को ऑफ कर सकेंगे।

याद हो कि कंपनी हाल ही में फेसबुक यूजर्स के डेटा चोरी होने के आरोपों से घिरी हुई है। इसी के चलते कंपनी ने यूजर्स के अकाउंट और उनके डेटा को सुरक्षित रखने के लिए इस तरह के फीचर्स पेश कर रही है। कंपनी ने कुछ समय पहले यूजर्स को आगाह करते हुए कहा था कि डेटा चोरी होने की घटना आगे भी हो सकती है कि यूजर्स को सावधान रहना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook is going to launch dating feature for its single users. the dating feature will allow people to find long term relationships.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X