4 अप्रेल को फेसबुक लांच कर सकता है "फेसबुक स्मार्टफोन"
ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं है कि 4 अप्रैल को फेसबुक नया फोन लांच कर सकता है। हालाकि फेसबुक ने आधिकारिक तौर पर इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है। 4 अप्रैल को कैलीफोर्निया के मेनलो पार्क जहां पर फेसबुक का मुख्यालय बना है एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जबकि सूत्रों की माने तो फेसबुक ने अपने फोन के लिए एक सॉफ्टवेयर भी डिजाइन किया है साथ ही फेसबुक को बनाने का जिम्मा स्मार्टफोन मैन्यूफैक्चर एचटीसी को मिल सकता है।
अगर स्मार्टफोन की बात करें तो इस समय पूरे विश्व में स्मार्टफोन की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर 31 दिसंबर 2012 को फेसबुक यूजर्स की संख्या बढ़कर 1.06 अरब हो गयी जिसमें से 68 करोड़ यूजर मोबाइल यूजर है। यानी हर साल मोबाइल में फेसबुक प्रयोग करने वालों की संख्या में 56 प्रतिशत की तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है।
हाल ही के दिनों में अमेरिका में किए गए एक सर्वे में पता चला है कि जिन लोगों के पास स्मार्टफोन होता है वे हमेशा सोशल नेटवर्किंग साइटों से कनेक्ट रहना चाहते हैं। अगर फेसबुक अपना नया फोन बाजार में उतारता है तो इससे कंपनी को काफी फायदा होगा।
फेसबुक फोन गैलरी देखने के लिए क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications









