फेसबुक लॉन्च करेगा अपना एक फिटनेस स्मार्टवॉच, जानिए कब और कैसे होंगे फीचर्स
Facebook Inc एक स्मार्टवॉच का निर्माण कर रहा है जो यूज़र्स को मैसेज भेजने, स्वास्थ्य और फिटनेस सुविधाओं की पेशकश करेगा। हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई है, फिरभी अभी तक की जानकारी के अनुसार हम आपको इस नए डिवाइस के बारे में बताते हैं।

फेसबुक का नया प्रॉडक्ट
सोशल मीडिया की यह दिग्गज कंपनी फेसबुक अगले साल डिवाइस की बिक्री शुरू करने की योजना बना रही है, रिपोर्ट के अनुसार, इस मार्केट में अभी तक एप्पल और हुवावे कंपनी है और अब इसमें फेसबुक भी शामिल हो जाएगी।
रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक की स्मार्टवॉच एक सेलुलर कनेक्शन के जरिए काम करेगी, जिससे यूज़र्स अपनी सर्विस के माध्यम से मैसेज भेज सकते हैं। फेसबुक अपने इस डिवाइस और यूज़र्स को यह सर्विस देने के साथ और हेल्थ और फिटनेस कंपनियों की सर्विस में शामिल हो जाएंगे हैं।
फेसबुक की अन्य सुविधाएं
फेसबुक हमेशा से अपने ऐप में कुछ ना कुछ नई चीजों को एड करता रहता है। इससे पहले भी कंपनी ने इंस्टाग्राम और मैसेंजर के वैनिश मोड को पेश किया था। मैसेंजर पर भी आया वैनिश मोड मैसेंजर के लिए वैनिश मोड फिलहाल चुनिंदा जगहों पर अपडेट किया गया है लेकिन अब जल्द ही इसे सभी के लिए अपडेट किया जाएगा।
बता दें कि Facebook ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग में कहा है कि मैसेंजर में वैनिश मोड जारी करते हुए हम काफ़ी उत्साहित हैं। इसके तहत आप ऐसे मैसेज भेज पाएंगे जो ख़ुद से ग़ायब हो जाएंगे। जैसे ही आप मैसेज देख लेंगे और चैट से हटेंगे मैसेज ख़ुद ग़ायब हो जाएंगे।
कैसे यूज़ करें वैनिश मोड मैसेंजर पर वैनिश मोड का इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। जैसे ही आपका मैसेंजर अपडेट होगा और आपको ये फीचर मिल जाएगा, उसके बाद आपको मौजूदा मैसेंजर चैट थ्रेड स्वाइप अप करना होगा, इसते बाद वैनिश मोड इनेबल हो जाएगा। और जैसे ही आप दोबारा स्वाइप अप करेंगे फिर से नॉर्मेल मोड हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








