Live वीडियो के लिए जल्द ही अलग ऐप लॉन्च करेगा फेसबुक
फेसबुक लाइव फीचर के बढ़ती पॉपुलरिटी और डिमांड को देखते हुए कंपनी आने वाले महीनों में लाइव फीचर के लिए एक ऐप लॉन्च करने वाली है।
सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक हमेशा अपने यूजर्स की पसंद को ध्यान रखते हुए नए-नए फीचर्स फेसबुक से जोड़ती रहती है। कुछ समय पहले फेसबुक पर लाइफ वीडियो का फीचर शामिल किया गया था। फेसबुक लाइव फीचर को यूजर्स ने काफी पसंद किया था। इस फीचर की बढ़ती पॉपुलरिटी को देखते हुए फेसबुक ने अब फेसबुक लाइव के लिए एक नया ऐप लाने की घोषणा की है।

फेसबुक लाइव फीचर के बढ़ती पॉपुलरिटी और डिमांड को देखते हुए कंपनी आने वाले महीनों में लाइव फीचर के लिए एक ऐप लॉन्च करने वाली है। फेसबुक जल्द ही लाइव वीडियो के शौकीन यूजर्स के लिए इसमें लाइव वीडियो के अलावा भी कई फीचर्स दिए जाएंगे। लाइव से जुड़े नए फीचर्स शुरुआत में पहले अपडेट के जरिए फेसबुक के ही Mentions ऐप में दिए जाएंगे। कंपनी के मुताबिक ये ऐप अगली साल तक लॉन्च किया जा सकता है।
बता दें कि फेसबुक का मेंशंस ऐप सिलेब्रिटीज के लिए है। इस ऐप की मदद से सिलेब्रिटीज अपने फैन्स से बातचीत कर सकते हैं और लाइव चैट कर सकते हैं। ये ऐप सेलेब्रिटिज के लिए खास तौर पर बनाया गया है। वार्षिक ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस विडिकॉन में बताया कि ये ऐप सिर्फ फेसबुक लाइव के अलावा नए कम्यूनिटी टैब के साथ लॉन्च किया जाएगा।
इस टैब की मदद से यूजर्स अलग-अलग फेसबुक प्लेटफॉर्म्स जैसे मैंसेजर, इंस्टाग्राम और मेन फेसबुक ऐप पर भी लोगों से जुड़ पाएंगे। इसके अलावा इसकी मदद से लाइव वीडियो के दौरान इंट्रो, आउट्रोज, कस्टम स्टीकर्स और फ्रेम्स ऐड किए जा सकेंगे। कंपनी के मुताबिक Mentions ऐप में सेलेक्टिव यूजर्स के साथ जल्द ही इसकी टेस्टिंग की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








