Home
News

रिलीज से पहले ही पॉपुलर हो गया फेसबुक का डेटिंग फीचर !

By Neha

दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लगातार अपने फीचर्स पर काम कर रही है और तेजी से नई सर्विस डेवलप कर रही है। फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर जो नया फीचर शामिल किया है, उसे लेकर यूजर्स थोड़े कंफ्यूज हैं। दरअसल फेसबुक ने चाहता है कि यूजर्स अपना ज्यादा से ज्यादा समय फेसबुक पर बिताएं और इसीलिए फेसबुक जल्द ही डेटिंग फीचर पेश कर सकता है।

रिलीज से पहले ही पॉपुलर हो गया फेसबुक का डेटिंग फीचर !

फेसबुक पूरी दुनिया के यूजर्स को किसी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाने देना नहीं चाहता है। हाल ही में खबरें सामने आई थीं, जिनमें कहा गया था कि फेसबुक जल्द ही टीवी शो लॉन्च कर सकता है। इसके बाद अब डेटिंग फीचर का आना काफी बड़ा स्टेप है। बता दें कि इस दिनों कई डेटिंग साइट शुरू हो रही हैं, जिनके जरिए यूजर्स ऑनलाइन जीवन साथी की तलाश करते हैं।

इस नए फीचर को लेकर फेसबुक ने एक वेबसाइट को दिए अपने बयान में कहा है कि ऐसी एक टेस्टिंग चल रही है और इस पर लोगों का फीडबैक लिए जा रहे हैं। फेसबुक ने बताया कि इसकी टेस्टिंग फिलहाल न्यूजीलैंड और टोरंटो में चल रही है। अगर ये फीचर यूजर्स को पसंद आता है, तो इसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए पेश कर दिया जाएगा।

Motherboard की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ यूजर को फेसबुक मैसेंजर में डेटिंग ऐप टिंडर जैसा पॉपअप नोटिफिकेशन मिला है। इन नोटिफिकेशन में लिखा है... "और 15 लोग इस सप्ताह आपसे मिलना चाहते हैं। अगर आप इनसे मिलना चाहती हैं तो YES पर टैक करें।" जब तक आप एक-दूसरे को YES नहीं बोलते हैं, तब यह जानकारी प्राइवेट रखी जाएगी। इसके बाद यूजर को मिलने वाले यूजर की फोटो भी मैसेंजर में दिखाई गई।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook is testing features to help you make new friends. For more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X