Home
News

Facebook में जल्द आएगा TikTok जैसा शॉर्ट वीडियो फीचर

अगर आप टिकटॉक को मिस कर रहे हैं और ऐसे ही किसी फीचर की उम्मीद फेसबुक पर भी कर रहे हैं तो शायद आपकी उम्मीदों पर पानी नहीं फिरेगा। फेसबुक भी भारत में टिकटॉक के बैन और टिकटॉक के प्रति ही इनती लोकप्रियता को अपने लिए एक नया अवसर बनाना चाहती है।

फेसबुक में आएगा टिकटॉक जैसा ऑप्शन

फेसबुक में आएगा टिकटॉक जैसा ऑप्शन

इस वजह से अब फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म में टिकटॉक जैसा एक फीचर डालने की तैयारी कर रहा है। फेसबुक अपने ऐप में एक नए शॉर्ट वीडियो फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। आपको बता दें कि फेसबुक का ये नया फीचर न्यूज फीड के एकदम बीच में नजर आता है। ये स्वाइप-अप मैनर की तरह काम करता है और इसे देखकर ये टिकटॉक जैसा ही लगता है क्योंकि ये काम उसकी तरह ही करता है।

फेसबुक का शॉर्ट वीडियो ऐप

फेसबुक का शॉर्ट वीडियो ऐप

इस ख़बर के बारे में सोशल मीडिया एक्पर्ट Matt Navarra के एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी गई है। इस ट्वीट में उन्होंने बताया है कि सोशल मीडिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक फेसबुक ने अपने ऐप में शॉर्ट वीडियो फीचर दिया है। इसका फॉर्मेट भी टिकटॉक जैसा ही है।

धीरे-धीरे सभी यूज़र्स को मिलेगी सुविधा

धीरे-धीरे सभी यूज़र्स को मिलेगी सुविधा

ऐसा हो सकता है कि इस फीचर को आपने भी अपने फेसबुक में देखा हो लेकिन ऐसा भी संभव है कि अभी तक सभी भारतीय यूज़र्स के फेसबुक अकाउंट पर ये फीचर नया दिखाई दिया है। अगर आपको भी ये फीचर दिखाई नहीं दिया है तो हो सकता है कि आपको अभी थोड़ा इंतजार करना पड़े।

फेसबुक शॉर्ट वीडियो फीचर का इंटरफेस

फेसबुक शॉर्ट वीडियो फीचर का इंटरफेस

फेसबुक शॉर्ट वीडियो फीचर का इंटरफेस भी टिकटॉक जैसा ही है। टिकटॉक की ही तरह इस ऐप में भी नीचे की तरफ दाईं ओर में लाइक और कमेंट करने का ऑप्शन दिया हुआ है। इसके अलावा इस इंटरफेस के टॉप पर क्रिएट ऑप्शन दिया गया है। इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर वहां मौजूद कैमरा ऑप्शन खुलेगा और उसमें लिखा होगा कि, "Create and share short videos, and explore new ways to express yourself".

म्यूज़िक एड करने का भी ऑप्शन

म्यूज़िक एड करने का भी ऑप्शन

इस नए वीडियो फीचर ऐप से वीडियो को रिकॉर्ड करने के बाद आप इसमें रिकॉर्डिंग क्लिक को भी जोड़ सकते हैं। उसके बाद आप इसे पब्लिश कर सकते हैं। वीडियो के पोस्ट होने के बाद आप अपनी बनाई हुई शॉर्ट वीडियो को Short Video Section में जाकर देख सकते हैं। अब देखना होगा कि फेसबुक का ये नया फीचर लोगों को कितना पसंद आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now Facebook is preparing to add a feature like TicketLock to its platform. Facebook is testing a new short video feature in its app. Let me tell you that this new feature of Facebook appears in the middle of the news feed. It acts like a swipe-up manor and by looking at it, it feels like Ticktock because it works like it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X