टिक-टॉक को टक्कर देने के लिए फेसबुक ने लॉन्च किया Collab ऐप
अब आप फेसबुक की collab ऐप पर शॉर्ट वीडियो क्रिएट कर सकते हैं। जी हां, फेसबुक ने इस साल मई में ही इसके लिए टेस्टिंग शुरू कर दी थी और यूज़र्स को ट्रायल के तौर पर बीटा एक्सेस दिया था। अब कंपनी ने इस Collab ऐप को लॉन्च कर दिया है। माना जा रहा है कि फेसबुक की ये ऐप ग्लोबली टिक-टॉक को टक्कर देगी।

collab ऐप में आप टिक-टॉक की ही तरह वीडियो बना सकते हैं और अपलोड कर सकते हैं। हालांकि दोनों ऐप्स में काफी अंतर है। फेसबुक की ऐप में आप एक साथ तीन वीडियोज को मर्ज कर सकते हैं। साथ ही अपलोड किए गए वीडियो यूजर्स को पब्लिक Collab फीड पर नजर आएंगे। Collab फीड के जरिए यूजर्स किसी भी वीडियो को देख सकते हैं।
डाउनलोड के लिए उपलब्ध
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप को ऐप्पल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया जा चुका है जहां इसे डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए भी Collab गूगल प्ले स्टोर पर एवेलेबल है। फिलहाल ये शॉर्ट वीडियो क्रिएटिंग प्लेटफॉर्म ऐप अमेरिकी यूज़र्स के लिए पेश की गई है। भारतीय यूज़र्स को अभी इसके लिए थोड़ा सा और इंतजार करना होगा।
याद दिला दें कि इस साल भारत और चीन में तनाव के बाद टिक-टॉक समेत कई चीनी ऐप्स को बैन कर दिया गया था। टिक-टॉक के बाद भारत में Moj, ShareChat समेत कई शॉर्ट वीडियो क्रिएटिंग ऐप्स को लॉन्च किया गया था। हाल ही में अमेरिका में भी टिक-टॉक के बैन होने की खबरें सामने आ रही थी। हालांकि अभी तक इसे बैन तो नहीं किया गया है। अमेरिकी सरकार ने भी टिक-टॉक को यूज़र्स के डेटा और प्राइवेसी पर खतरा बताया है।
इंस्टाग्राम रील्स
टिक-टॉक के भारत में बैन होने के बाद फेसबुक के स्वामित्म वाली ऐप इंस्टाग्राम ने यूज़र्स के लिए इंस्टाग्राम रील्स को लॉन्च किया था। भारत के साथ साथ ये फीचर दुनियाभर में रोलआउट किया गया था। Instagram Reels द्वारा क्रिएट किए गए वीडियो Facebook फीड में भी दिखते हैं, जहां से यूजर्स इन वीडियो को एक्सेस कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








