Home
News

फेसबुक व्हाट्सएप में दे सकता है बिजनेस ऑप्‍शन

By Rahul

मोबाइल फोन पर इंटरनेट के जरिए संदेशों के आदान-प्रदान के लिए बेहद प्रचलित एप व्हाट्सएप के कारोबारी इस्तेमाल के लिए उसकी मालिक कंपनी फेसबुक अनुमति दे सकती है।

प्रौद्योगिकी वेबसाइट 'माशेबल डॉट कॉम' ने फेसबुक के मुख्य वित्त अधिकारी डेविड वेहनर के हवाले से कहा, "हमारे खयाल से व्हाट्सएप को बीटूसी (बीजनेस टू कंज्यूमर) या कारोबारी संदेशों के आदान-प्रदान के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति देना हमारे कारोबार के लिए भी अच्छी संभावना वाला हो सकता है।

फेसबुक व्हाट्सएप में दे सकता है बिजनेस ऑप्‍शन

पढ़ें: क्रेडिट कार्ड साइज वाला स्‍मार्टफोन

बोस्टन में हाल ही में हुए एक सम्मेलन में वेहनर ने कहा, "चूंकि हम ऐसी चीजें देखते-पढ़ते रहते हैं, ऐसे में मेरा मानना है कि ऐसी कुछ चीजों को व्हाट्सएप पर लाना अवसर पैदा करने वाला साबित होगा।

पढ़ें: फेसबुक मैसेंजर पर जल्द ही ले पाएंगे खेल का मजा

दुनिया के शीर्ष सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने पिछले साल 21.8 अरब डॉलर में व्हाट्सएप का अधिग्रहण कर लिया था। व्हाट्सएप के उपयोगकर्ताओं की संख्या इस समय 80 करोड़ हो चुकी है तथा इसमें 2009 के बाद से ही बेहद तेजी से वृद्धि हो रही है, खासकर यूरोप और एशिया में।

फेसबुक व्हाट्सएप में दे सकता है बिजनेस ऑप्‍शन

इन सबके बावजूद व्हाट्सएप का मुनाफा बेहद कम है। अक्टूबर में फेसबुक ने बताया कि व्हाट्सएप ने 2014 की पहली छमाही में 1.6 करोड़ डॉलर की आय हासिल की थी, लेकिन इसी अवधि में उसे 23.2 करोड़ डॉलर का घाटा हुआ।

ऐसे में फेसबुक का व्हाट्सएप को कारोबारी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति देने वाला फैसला समझदारी भरा हो सकता है, जिससे वे कारोबारियों से इसके लिए शुल्क ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Social networking giant Facebook is now considering to allow businesses to interact with WhatsApp users for customer service inquiries and more.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X