Home
News

Facebook ने इंडियन यूजर्स के लिए पेश किया खास फीचर

By Neha

सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने अपने इंडियन यूजर्स के लिए नया फीचर रोल आउट किया है। इस फीचर का ऐलान फेसबुक ने गुरुवार को किया। इस नए फीचर के मुताबिक, 'डिस्कवर' टैब अब भारत के फेसबुक मैसेंजर यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने आस पास एंटरप्राइजेज को आसानी से सर्च कर सकेंगे। बता दें कि फेसबुक ने कुछ समय पहले इंडियन यूजर्स के लिए एक खास फीचर पेश किया था, जिसमें यूजर्स अपनी प्रोफाइल इमेज को फेसबुक प्रोटेक्टर से प्रोटेक्ट कर सकते हैं।

How to start a secret coversation on facebook messenger? (Hindi)

Facebook ने इंडियन यूजर्स के लिए पेश किया खास फीचर

बता दें कि ये फीचर फीचर्ड बॉट, नीयरबाई प्लेसेस और बिजनेसिस को ढूंढने में काम आता है। मैसेंजर पर आपको चैटिंग टैब के अलावा एक नया टैब नजर आएगा, जिसमें आप आस पास की बिजनेसिस, एंटरप्राइजेज के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑटोमेटिक रिप्लाई भी मिल सकेगा।

फेसबुक ने अपने एक बयान में कहा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम धीरे-धीरे 'डिस्वकर' टैब को भारत में लांच कर रहे हैं। यह मैसेंजर का एक नया फीचर है, लोगों के लिए बॉट्स और कारोबारी पेजों को पाना और ब्राउस करना सरल और आसान बनाता है।"

बता दें कि ये फीचर मैसेंजर के होम स्क्रीन के निचले दाएं कोने में मिलेगा। 'डिस्वकर' फीचर के जरिए यूजर्स नए एंटरप्राइजेज, फीचर्ड अनुभवों और कैटेगिरी को ब्राउज कर सकते हैं। बता दें कि ये फीचर इंडिया से पहले अमेरिका में पेश किया जा चुका है। अमेरिका में इसे फीचर से यूजर्स को काफी मदद मिली थी, जिसके बाद इसे इंडिया में पेश किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook Messenger to launch Discover tab in India. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X